श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, 2 ट्रॉलर जब्त

Indian fishermen arrested by Sri Lankan Navy
X
श्रीलंकाई नौसेना ने मन्नार में 8 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार।
Indian fishermen arrested: श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने के आरोप में 8 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। 2 ट्रॉलरों को भी जब्त किया गया है।

Indian fishermen arrested: भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का मुद्दा लंबे समय से विवाद का कारण बना हुआ है। एक बार फिर श्रीलंका नेवी ने भारतीय मछुआरों पर कार्रवाई की है। शनिवार (11 जनवरी) को श्रीलंकाई नौसेना ने मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 8 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और 2 ट्रॉलरों को जब्त कर लिया।

श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को क्यों पकड़ा?
श्रीलंकाई नौसेना ने अपने बयान में कहा कि 11 जनवरी की रात, उत्तर-मध्य नौसेना कमान ने भारतीय मछली पकड़ने वाली नावों के एक समूह को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए देखा। इसके बाद फास्ट अटैक क्राफ्ट और इनशोर पेट्रोल क्राफ्ट के माध्यम से कार्रवाई की गई।

बयान में बताया कि कार्रवाई के दौरान 2 ट्रॉलरों को जब्त किया गया और 8 मछुआरों को गिरफ्तार कर ईरानातिवु द्वीप पर लाया गया। इन मछुआरों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए किलिनोचची के सहायक मत्स्य निदेशक को सौंपा जाएगा।

भारत-श्रीलंका के बीच मछुआरों का विवाद
भारत और श्रीलंका के बीच का पलक जलडमरूमध्य मछली पकड़ने के लिए एक समृद्ध क्षेत्र है। हालांकि, सीमाओं का स्पष्ट निर्धारण न होने और स्थानीय समस्याओं के कारण मछुआरों के लिए यह क्षेत्र विवाद का कारण बनता है। श्रीलंकाई नौसेना अक्सर भारतीय मछुआरों को अवैध मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार करती है।

2024 में अब तक श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध मछली पकड़ने के आरोप में 529 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story