Russia-Ukraine War: रूस से जंग के बीच जेलेंस्की का विदेश मंत्री समेत 6 मंत्रियों ने छोड़ा साथ

russia-ukraine war, Volodymyr Zelenskyy
X
रूस से जंग के बीच जेलेंस्की का विदेश मंत्री समेत 6 मंत्रियों ने छोड़ा साथ।
Russia-ukraine war :रूस और यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री समेत 6 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की इसी महीने अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं।

Russia-Ukraine War :रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि विदेश मंत्री समेत 6 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यूक्रेन सरकार में बड़े फेरबदल की अटकलों के बीच विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने आज 4 सितंबर बुधवार को त्याग पत्र दे दिया। मंगलवार रात को भी पांच मंत्रियों ने त्याग पत्र दिया था। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि वह टीम में एक नई ऊर्जा भरना चाहते हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की इसी महीने अमेरिका का दौरा करने वाले हैं।इस दौरे से पहले देश के 6 मंत्रियों ने उनका साथ छोड़ दिया था।

वहीं रूस ने मंगलवार के बड़े हमले के बाद बुधवार को भी पश्चिमी यूक्रेन के शहर लवीव पर जमकर हमले किए। इस हमले में सात लोगों की मौत की खबर हैं। साथ ही इसके अलावा 52 लोग घायल हुए हैं। हमले में स्मारक स्थलों समेत 156 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फ्रांस के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो से मदद मांगी है कि वह पश्चिमी देशों से इस बात की अनुमति दिलाने में मदद करें कि वह रूस के अंदर तक हमला कर सके।

यह भी पढ़ें: North Korea: उत्तर कोरिया में विनाशकारी बाढ़ और लैंडस्लाइड के लिए अफसर जिम्मेदार! तानाशाह के आदेश पर 30 को फांसी

6 मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा
यूक्रेन में अब तक छह मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं, जिसमें उप प्रधानमंत्री व हथियार उत्पादन मामले के प्रमुख भी शामिल हैं। संसद ने इनका त्याग पत्र स्वीकार कर लिया है। फरवरी, 2022 में रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेनी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। कुलेबा के उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा गुरुवार को संभव है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story