Miss Universe Pageant: सऊदी अरब पहली बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में करेगा शिरकत, ये खूबसूरत मॉडल बिखेरेगी जलबा 

Saudi Arabia To Participate For 1st Time in Miss Universe Pageant
X
Saudi Arabia To Participate For 1st Time in Miss Universe Pageant
Miss Universe Pageant: मिस यूनिवर्स 2023 में निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने ताज अपने नाम किया था। इस बार मिस यूनिवर्स 2024 का आयोजन मैक्सिको में किया जाएगा। रूमी अलकाहतानी इसकी तैयारियों में जुटी हैं। 

Miss Universe Pageant: सऊदी अरब पहली बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का हिस्सा बनेगा। पूरी तरह से इस्लामिक परंपराओं का पालन करने वाले देश के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। सौंदर्य प्रतियोगिता में लंबा अनुभव रखने वाली प्रभावशाली रूमी अलकाहतानी (Rumy Alqahtani) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह दुनिया की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगिताओं में से एक (Miss Universe Pageant) में देश का अगुआई करेंगी।

मॉडल रूमी ने शेयर कीं अपनी ग्लैमरस फोटो
रूमी अलकाहतानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं। इनमें मॉडल को स्ट्रैपलेस सीक्विन्ड गाउन पहने देखा जा सकता है। रूमी ने अरबी में लिखा- मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता का हिस्सा बनने पर मैं गर्व महसूस कर रही हूं। मिस यूनिवर्स में सऊदी अरब की यह पहली भागीदारी है।

कई प्रतियोगिताओं में शिरकत कर चुकी हैं रूमी
अरबी समाचार पत्र खलीज टाइम्स के मुताबिक, रूमी अलकाहतानी का जन्म सऊदी अरब के रियाद शहर में हुआ है। वे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और किसी के लिए भी अजनबी नहीं हैं। रूमी इंटरनेशनल लेवल की कई प्रतियोगिताओं में शामिल रह चुकी हैं। कुछ हफ्ते पहले उन्होंने मलेशिया में मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन में शिरकत की थी।

2023 में मिस यूनिवर्स बनी थीं मिस निकारागुआ
बता दें कि पिछले साल मिस निकारागुआ शेन्निस पलासियोस मिस यूनिवर्स 2023 चुनी गई थीं। निकारागुआ को पहली बार मिस यूनिवर्स का ताज हासिल हुआ है। प्रतियोगिता में थाईलैंड की एंटोनिया पोर्सिल्ड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन तीसरे स्थान पर रही थीं। मिस यूनिवर्स 2024 का आयोजन मैक्सिको में किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story