Logo
Russia Plane Crash: प्लेन में सवार सभी कैदियों की मौत हो गई है। हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विमान आसमान से नीचे आ रहा है। वह बर्फीली जमीन पर गिरते ही आग का गोला बन गया।

Russia Plane Crash: रूस से बड़ी खबर है। यूक्रेन के युद्ध बंदियों को ले जा रहा एक प्लेन क्रैश हो गया। हादसा पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में यूक्रेन की सीमा से पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। इस विमान में 65 कैदी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन में सवार सभी कैदियों की मौत हो गई है। हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विमान आसमान से नीचे आ रहा है। वह बर्फीली जमीन पर गिरते ही आग का गोला बन गया। आग का एक बड़ा गुबार आसमान में उठता नजर आया। 

हादसे का शिकार हुआ विमान एक रूसी इल्युशिन-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। रॉयटर्स ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान में सवार 65 लोग मारे गए। ये सभी यूक्रेन सेना के सैनिक थे। सैनिकों को पहले बंदी बनाया गया था। इन्हें करार के तहत रूसी सैनिकों की रिहाई बदले छोड़ा जा रहा था। यह एक्सजेंच यूक्रेन बॉर्डर पर होना था। विमान में 6 क्रू मेंबर्स और तीन एस्कॉट्स भी सवार थे। 

दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है और एक विशेष मिलिट्री कमीशन दुर्घटनास्थल पर जा रहा है।

Watch Video...

हादसे पर क्या बोले बेलगोरोड के गवर्नर?
बेलगोरोड क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि उन्हें प्लेन के क्रैश होने की जानकारी मिली है। लेकिन अन्य कोई विवरण नहीं दिया गया है। उन्होंने AFP को बताया कि अब एक जांच टीम और आपातकालीन सेवाएं साइट पर काम कर रही हैं। मैंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। घटनास्थल पर जा रहा हूं। 

कैसा है आईएल-76 विमान?
आईएल-76 एक मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इसमें चार इंजन होते हैं। जिसे सैनिकों, कार्गो, सैन्य उपकरणों और हथियारों को एयरलिफ्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 5 क्रू मेंबर्स होते हैं। इससे 90 यात्रियों को ले जा सकता है। इसमें 40 हजार किलो तक वजन ढोने की क्षमता है। इसके तीन वैरिएंट हैं। रूस में बना यह विमान भारत, यूक्रेन, लीबिया की वायुसेना भी करती है। 

2016 में भी क्रैश हुआ था विमान
इससे पहले भी रूस का मिलिट्री प्लेन क्रैश हुआ था। 2016 में रक्षा मंत्रालय के ।।-18 प्लेन में तकनीकी खराबी आने के बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें करीब 39 लोग सवार थे। इनमें से 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। 

जनवरी की शुरुआत में हुई थी कैदियों की सबसे बड़ी अदला-बदली
रूस और यूक्रेन के बीच 23 महीने से युद्ध चल रहा है। जनवरी की शुरुआत में दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा प्रिजनर एक्सचेंज हुआ था। उस वक्त यूक्रेन के 230 नागरिकों और रूस के 248 कैदियों को रिहा किया गया था। यह दोनों देशों के बीच 48वां प्रिजनर एक्सचेंज यानी कैदियों की अदला बदली की गई थी। 

5379487