पाकिस्तान में चुनाव के बाद बिगड़ी स्थिति: दो राज्यों में सड़कों पर उतरे इमरान समर्थक, पुलिस ने की फायरिंग, दागे आंसू गैस के गोले

Pakistan election unrest
X
पाकिस्तान में चुनाव नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए पीटीआई समर्थकों ने रैली निकाली।
Pakistan election unrest: पाकिस्तान में हुए असेंमबली चुनाव के बाद स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाया है। दो राज्यों में रैलियां की। इसे रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की कार्रवाई में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पंजाब में एक व्यक्ति की पुलिस की गोली से मौत हो गई।

Pakistan election unrest: पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है। पाकिस्तान के कई हिस्साें में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थक चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। शनिवार को पाकिस्तान के राज्यों में इमरान समर्थकों ने रैलियां निकाली। इनमें से एक रैली पंजाब तो दूसरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में निकाली गई। पुलिस ने दोनों जगहाें पर फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे।

उत्तरी वजीरिस्तान में पुलिस ने की फायरिंग
उत्तरी वजीरिस्तान में पीटीआई नेताओं और समर्थकों ने चुनाव में कथित धांधली के के खिलाफ विरोध मार्च किया। चुनाव के नतीजों का देरी से एलान किए जाने के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।हालांकि कुछ ही देर बाद प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। स्थानीय पुलिस ने मार्च में शामिल हो रहे लोगों पर गोलियां चला दीं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई इस रैली की अगुवाई नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य मोहसिन दावर कर रहे थे। दावर को पुलिस लाठीचार्ज के दौरान चोटें आईं हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब प्रांत में एक शख्स की मौत
इसके साथ ही, पंजाब प्रांत में एक अलग घटना सामने आई जब कथित धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग (कायदे आजम समूह) के एक नेता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय पीटीआई कार्यकर्ताओं ने यह रैली भी चुनाव में धांधली के खिलाफ निकाली थी। रैली जिला रिटर्निंग अफसर के दफ्तर तक निकाली गई थी। पुलिस की इस कार्रवाइ के बाद से इलाके में तनाव है।

इमरान समर्थकों ने लगाया धांधली का आरोप
बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी को नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव हुआ था। यह कहा गया था कि रात तक चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। काउंटिंग के दौरान इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई। चुनाव के दौरान काउंटिग के दौरान इमरान समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाया था। अब इमरान समर्थकों का कहना है कि उनकी जीत पक्की थी और चुनावी नतीजों में हेरफेर कर पीटीआई समर्थकों की सीटें घटा दी गई हैं।

किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं
पाकिस्तान आम चुनाव के नतीजों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इमरान समर्थित इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स ने सबसे ज्यादा 100 सीटों पर जीत हासिल की है। नवाज शरीफ की पार्टी ने 73 सीटों पर कब्जा किया है। बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी ने 55 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं दूसरी छोटी पार्टियां तीन सीटें हासिल करने में कामयाब रहीं। नवाज शरीफ ने सरकार बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि नवाज शरीफ अकेले अपने दम पर सरकार बनाएंगे। वह बिलावल भुट्टों के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story