Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालात अचानक जंग जैसे हो गए हैं। गुरुवार देर रात कुनार प्रांत से तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी ठिकानों पर बड़ा हमला बोल दिया, जिसमें 55 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। तालिबान का कहना है कि उसने 19 सैन्य चौकियों और एक हेडक्वॉर्टर पर कब्जा कर लिया है। वहीं जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ शुरू करते हुए काबुल और कंधार समेत कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की हैं। दोनों देशों के बीच यह टकराव क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे का संकेत माना जा रहा है।
तालिबान का 'बदला' और पाकिस्तान का 'ऑपरेशन गजब लिल हक'
इस युद्ध की चिंगारी तब भड़की जब गुरुवार देर रात तालिबान ने कुनार प्रांत से पाकिस्तानी ठिकानों पर चौतरफा हमला बोल दिया। तालिबान का कहना है कि यह हमला पाकिस्तान द्वारा पहले की गई उस एयरस्ट्राइक का बदला है, जिसमें अफगान नागरिक मारे गए थे। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ का आगाज किया है। पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने काबुल, कंधार और पक्तिया में तालिबानी ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे पूरा इलाका दहल उठा है।
JUST IN: Pakistan captures Taliban fighters.
— BRICS News (@BRICSinfo) February 27, 2026
pic.twitter.com/JoqT3QELr9
"सब्र की सीमा खत्म, अब खुली जंग"
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीधे तौर पर युद्ध का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कड़े शब्दों में लिखा, "हमारी सहनशीलता जवाब दे चुकी है। अब हमारे और आपके बीच खुली जंग (Open War) है।" पाकिस्तान के इस कड़े रुख से साफ है कि अब कूटनीति के रास्ते बंद हो चुके हैं और सैन्य कार्रवाई ही एकमात्र विकल्प बची है।
JUST IN: 🇵🇰 Pakistan releases footage of airstrikes on Kabul, says Taliban facilities were targeted after "unprovoked aggression." pic.twitter.com/o7MMBQ10ly
— BRICS News (@BRICSinfo) February 26, 2026
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर काबुल, कंधार और पक्तिया के इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। मुजाहिद ने X पर लिखा, "कायर पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ इलाकों में एयरस्ट्राइक की हैं; अच्छी बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"
पाकिस्तान का खेल समाप्त!
— sumit kumar (@eyeamsumit) February 26, 2026
तालिबान ने बड़े स्तर पर अपने सेनाओं को पाकिस्तान बॉर्डर पर भेज रहा है...
तालिबान की यह जवाबी कार्रवाई है#Taliban #pakistan #Afghanistan pic.twitter.com/xvxnleznkH
क्यों भड़की युद्ध की ये आग?
इस खूनी संघर्ष की जड़ें पिछले कुछ दिनों से जारी तनाव में हैं। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान ने पहले अफगान सीमा में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें आम नागरिक मारे गए थे। इसी का बदला लेने के लिए तालिबान ने गुरुवार को डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया। अफगान अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि पाकिस्तान का कहना है कि यह हमला बिना किसी उकसावे के किया गया था।










