Logo
election banner
Marcelino Abad Peru World Oldest Person: मार्सेलिनो अबाद ने हाल ही में अपना 124वां जन्म दिन मनाया है। पेरू सरकार ने उन्हें दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान करार दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आवेदन करने में अधिकारी मदद कर रहे हैं।

Marcelino Abad Peru World Oldest Person: पेरू ने 1900 में जन्मे मार्सेलिनो अबाद को दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान होने का दावा किया है। देश की सरकार ने दावा किया है कि मध्य पेरू के हुआनुको क्षेत्र के रहने वाले मार्सेलिनो अबाद इस समय 124 वर्ष के हैं। अधिकारियों ने बताया कि वे अबाद को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आवेदन करने में मदद कर रहे हैं।

यदि मार्सेलिनो के बारे में अधिकारियों का नया दावा सच साबित होता है तो पेरू के एंडियन पहाड़ो में दुनिया के अब तक के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की लंबी उम्र का रहस्य दुनिया के सामने आ सकता है। 

5 अप्रैल को मनाया 124वां जन्मदिन
पेरू सरकार ने मार्सेलिनो अबाद टॉलेन्टिनो या माशिको के बाबत बयान जारी किया है। जिसमें कहा कि हुआनुको की वनस्पतियों और जीवों की शांति के बीच मार्सेलिनो ने एक स्वस्थ जीवन शैली और आंतरिक शांति विकसित की है। यह उनके अच्छे स्वास्थ्य और मिलनसार व्यक्तित्व में नजर आती है। मार्सेलिनो ने अपने जीवन के 12 दशक जिया और 5 अप्रैल को उन्होंने अपना 124वां बर्थडे मनाया। 

Marcelino Abad
Marcelino Abad

दस्तावेजों और सबूतों की जांच चल रही
पेरू के अधिकारियों का कहना है कि वे अबाद को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आवेदन करने में मदद कर रहे हैं। संस्था के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को एक लिखित बयान में कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को ऐसे व्यक्तियों से कई आवेदन प्राप्त होते हैं जो सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति होने का दावा करते हैं।

दावे को सत्यापित करने में आधिकारिक दस्तावेजों और अन्य सबूतों की एक विशेषज्ञ टीम द्वारा जांच की जाएगी, ताकि उनकी उपलब्धि को संदेह से परे साबित किया जा सके।

Marcelino Abad
Marcelino Abad

क्या है खान-पान?
मार्सेलिनो अबाद पेरू में चागला के छोटे से शहर में पैदा हुए थे। पेरू सरकार ने 2019 में उनकी सबसे बुजुर्ग इंसान के तौर पर पहचान की थी। इसके बाद उन्हें सरकारी आईडी और पेंशन प्रदान की गई। अबाद ने कहा कि उनकी जीवन शैली बिलकुल आम है। वे आहार में फलों के साथ-साथ मेमने का मांस खाते हैं। 

पेरू के एंडियन समुदायों की एक खास परंपरा है, जिसमें वे स्थानीय वनस्पति कोका की पत्तियां चबाते हैं। मार्सेलिनो ने भी यह आदत अपना ली है। 

Marcelino Abad
Marcelino Abad

वर्तमान में किसे मिला है सबसे बुजुर्ग इंसान का खिताब?
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में वर्तमान में सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति की सूची में 111 वर्षीय ब्रिटिश व्यक्ति को रखा है। इससे पहले वेनेजुएला के एक व्यक्ति के पास यह खिताब था। उसकी उम्र 114 साल थी। लेकिन मार्च में उसकी मौत होने के बाद ब्रिटिश शख्स का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया। वहीं, सबसे बुजुर्ग जीवित महिला 117 वर्ष की है, जबकि अब तक सत्यापित सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 122 वर्ष का था। 

5379487