पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड: पहाड़ी मलबे के नीचे दबा पूरा गांव, 100 लोगों की मौत होने की आशंका

Landslide in Papua New Guinea
X
Landslide in Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी में हुए लैंडस्लाइड में एक पूरा गांव पहाड़ी मलबे के नीचे दब गया।
Landslide in Papua New Guinea: ओशिआनियाई देश पापुआ न्यू गिनी में एक लैंडस्लाइड में 100 लोगों की मौत होने की आशंका है। लैंडस्लाइड शुक्रवार तड़के 3 बजे के आसपास हुआ। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया एजेंसी ABC के मुताबिक लैंडस्लाइड पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में स्थित काओकलाम गांव में यह प्राकृतिक हादसा हुआ।

Landslide in Papua New Guinea:ओशिआनियाई देश पापुआ न्यू गिनी में एक लैंडस्लाइड में 100 लोगों की मौत होने की आशंका है। लैंडस्लाइड शुक्रवार तड़के 3 बजे के आसपास हुआ। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया एजेंसी ABC के मुताबिक लैंडस्लाइड पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में स्थित काओकलाम गांव में यह प्राकृतिक हादसा हुआ। काओकलाम गांव राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से करीब 600 किलोमीटर दूर स्थित है। इस लैंड स्लाइड के बाद काओकलाम गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से टूट गई। इससे गांव का संपर्क बाहरी दुनिया से कट गया। स्थानीय मीडिया और बचाव दल को वैकल्पिक रास्ता बनाकर यहां तक पहुंचना पड़ा।

सो रहे थे गांव वाले, बचने का मौका नहीं मिला
स्थानीय मीडिया के मुताबिक लैंडस्लाइट में पूरा का पूरा गांव पहाड़ के मलबे में दब गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस का कहना है कि लैडस्लाइड जिस समया हुआ, उस समय गांववाले सो रहे थे। इसलिए उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। पूरा का पूरा गांव पहाड़ी मलबे में दब गया। हालांकि, अभी तक पापुआ न्यू गिनी सरकार की ओर स लैंडस्लाइड की वजह से मरने वाले लोगों का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। ना ही यह बताया गया है कि अब तक कितने लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि कम से कम 100 लोगों की जान गई है।

पीएम जेम्स मारापे ने जताया शोक
पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट किए हैं। जेम्स मोरापे ने शुक्रवार को इस बारे में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लैंडस्लाइड की घटना के बाद बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। मारापे ने कहा कि हमने आपदा प्रबंधन अधिकारियों, रक्षा बलों और वर्क्स एंड हाइवे डिपार्टमेंट को इंगा के लिए रवाना कर दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन और शवों को बाहर निकालने के साथ ही इंगा में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाया मदद का हाथ
पापुआ न्यू गिनी सरकार ने इस आपदा में मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता की अपील की है। विश्व बैंक और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी इस आपदा में मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेन्नी वॉन्ग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया पापुआ न्यू गिनी के दूर दराज वाले क्षेत्र में आए लैंडस्लाइड के बाद रिकवरी में मदद करने के लिए तैयार है। वहां पर जान माल को भारी नुकसान हुआ। एक दोस्त और सहयोगी होने के नाते ऑस्ट्रेलिया पापु न्यू गिनी के साथ और राहत और बचाव कार्य में पूरी मदद करेगा।

शवों को निकालने में हो रही कठिनाई
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक शख्स ने बताया कि इस लैंडस्लाइड में उसके परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बचाव कर्मियों को शव को ढूंढ़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में हर जगह जगह बड़े पत्थर गिरे हुए हैं। पत्थरों और पेड़ों के नीचे से शवों को निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, किस जगह लैंडस्लाइड आया वह बेहद घनी आबादी वाली बस्ती है। ऐसे में इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story