Logo
King Charles III of Britain Health Update: बकिंघम पैलेस ने बताया कि किंग चार्ल्स तृतीय कैंसर से पीड़ित हैं। प्रोस्टेट ग्लैंड की जांच के दौरान कैंसर का पता चला। हालांकि कैंसर किस तरह का है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

King Charles III of Britain Health Update: ब्रिटेन के किंग चार्लस (King Charles III) को कैंसर हो गया है। वे इस समय 75 साल के हैं। बर्किंघम पैलेस की तरफ ने किंग चार्ल्स की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। सात दशकों के लंबे इंतजार के बाद 2022 में महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद उनकी ताजपोशी की गई थी। महज 18 महीने की सत्ता के बाद उन्हें इस घातक बीमारी का पता चला है। 

बेटों को बीमारी ने लाया नजदीक
बकिंघम पैलेस ने बताया कि किंग चार्ल्स तृतीय कैंसर से पीड़ित हैं। प्रोस्टेट ग्लैंड की जांच के दौरान कैंसर का पता चला। हालांकि कैंसर किस तरह का है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। इलाज कराने के लिए वे अब सार्वजनिक कार्यक्रमों दूर रहेंगे। हालांकि राजकीय काम करते रहेंगे। किंग चार्ल्स बेहद पॉजिटिव हैं। उम्मीद है कि जल्द से जल्द अपनी सार्वजनिक जिम्मेदारियों की तरफ लौटेंगे। फिलहाल उनकी इस बीमारी ने दोनों बेटों प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम को नजदीक ला दिया है। ड्यूक ऑफ सक्सेस प्रिंस हैरी अमेरिका में रहते हैं। हैरी ने अपने पिता से बात की है। वे जल्द लौटेंगे। 

8 सितंबर 2022 को हुई थी ताजपोशी
किंग चार्ल्स ने अपनी मां महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद 8 सितंबर, 2022 को सिंहासन संभाला था। उनका आधिकारिक राज्याभिषेक 6 मई, 2023 को हुआ।

ब्रिटेन के नेताओं ने क्या कहा है?
प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स से मुलाकात कर उनका हाल जाना है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सुनक ने एक्स पोस्ट में लिखा कि महामहिम के पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह कुछ ही समय में पूरी ताकत से वापस आ जाएंगे। पूरा देश अपने राजा की सेहत के लिए प्रार्थना करेगा।

ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने कहा कि लेबर पार्टी की ओर से, मैं महामहिम को उनके ठीक होने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य में वापस देखने की आशा करते हैं।

5379487