पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है। ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब Dubai तक पहुंच गया है। सोमवार को ईरान की ओर से किए गए एक ड्रोन हमले के बाद दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास स्थित फ्यूल टैंक में भीषण आग लग गई।
ड्रोन हमले के बाद मची अफरा-तफरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रोन अटैक के बाद एयरपोर्ट के आसपास घना धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान एयरपोर्ट परिसर के नजदीक मौजूद एक फ्यूल टैंक को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई।
आपातकालीन टीमों ने आग पर पाया काबू
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल डिफेंस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सुरक्षा के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित
घटना के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरणने यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Dubai International Airport पर उड़ानों को कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।
पहले भी हो चुके हैं हमले
गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच United Arab Emirates (UAE) पहले भी ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर चुका है। इन हमलों का असर कई बार देश के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे एयरपोर्ट, पोर्ट और तेल सुविधाओं पर भी पड़ा है।