haribhoomi hindi news

US-Israel vs Iran War: दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, ट्रंप ने NATO देशों को दी चेतावनी; मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा 'शिवालिक'

US-Israel vs Iran War: दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, ट्रंप ने NATO देशों को दी चेतावनी; मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा 'शिवालिक'

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जारी युद्ध लगातार खतरनाक होता जा रहा है। संघर्ष के 17वें दिन दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले के बाद फ्यूल टैंक में आग लग गई, जिसके चलते कुछ समय के लिए उड़ानें रोकनी पड़ीं। इसी बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बढ़ गया है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों से इस अहम समुद्री मार्ग को खुला रखने के लिए नौसेना भेजने की अपील की है। 

तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर भी आई है। कतर से गैस लेकर आया LPG कैरियर जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंच गया है। करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया यह जहाज मिडिल ईस्ट संघर्ष के दौरान भारत पहुंचने वाला पहला बड़ा गैस कार्गो माना जा रहा है, जबकि अन्य ऊर्जा जहाज भी भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

US-Israel vs Iran War: 16 दिनों में कैसे बढ़ा युद्ध

us-israel vs iran
होर्मुज संकट • तेल संकट • वैश्विक तनाव

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास फ्यूल टैंक पर हमला, कई उड़ानें डायवर्ट

Israel-US vs Iran War LIVE Updates | Day 17

18:14 PM(4 weeks ago )

Hormuz Strait Update: युद्ध के बाद पहली बार विदेशी टैंकर ट्रांसपोंडर ऑन कर गुजरा

Posted by: Dilip Chaturvedi

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई थी। इसी बीच मरीनट्रैफ़िक की रिपोर्ट में बताया गया है कि युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार ईरान के अलावा किसी अन्य देश का तेल टैंकर अपना ऑटोमैटिक ट्रांसपोंडर सिस्टम चालू रखते हुए इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और सुरक्षा जोखिमों के कारण कई जहाज अपने ट्रांसपोंडर बंद कर या वैकल्पिक मार्ग अपनाकर चल रहे थे। ऐसे में किसी विदेशी टैंकर का ट्रांसपोंडर ऑन रखकर होर्मुज से गुजरना इस मार्ग में धीरे-धीरे सामान्य गतिविधि लौटने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

18:10 PM(4 weeks ago )

ईरान बोला- हमले के लिए Hormuz का इस्तेमाल नहीं करने देंगे

Posted by: Dilip Chaturvedi

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर सख्त चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि यह रणनीतिक समुद्री मार्ग उन देशों के लिए खुला नहीं होगा, जो इसका इस्तेमाल तेहरान पर हमला करने के लिए करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा क्षेत्रीय असुरक्षा, जिसके लिए उन्होंने अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराया।  जहाजों की आवाजाही केवल विशेष परिस्थितियों में ही संभव होगी। बगाई के मुताबिक, ईरान के सशस्त्र बल इस जलमार्ग पर नियंत्रण रखते हैं और वे किसी भी देश को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए इसका दुरुपयोग नहीं करने देंगे।

18:07 PM(4 weeks ago )

सरकार ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सभी पेट्रोल पंप सामान्य

Posted by: Dilip Chaturvedi

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में ईंधन आपूर्ति को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि देशभर में पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और कहीं भी ईंधन की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं है।

उन्होंने बताया कि CNG और PNG उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस की 100% आपूर्ति की जा रही है। सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

17:17 PM(4 weeks ago )

LPG टैंकर 'शिवालिक' मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा।

Posted by: Dilip Chaturvedi

15:55 PM(4 weeks ago )

Advisory: भारतीयों से दूतावास की अपील- बिना अनुमति सीमा के पास न जाएं 

Posted by: Dilip Chaturvedi

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने 9 मार्च को जारी अपनी सलाह को दोहराते हुए कहा है कि भारतीय नागरिक बिना पूर्व अनुमति और समन्वय के ईरान की किसी भी जमीनी सीमा के पास न जाएं और न ही उसे पार करने की कोशिश करें।

दूतावास ने सभी भारतीयों से अपील की है कि यदि उन्हें यात्रा करनी हो या देश छोड़ना हो, तो पहले भारतीय दूतावास से स्पष्ट रूप से संपर्क कर मार्गदर्शन लें। अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए यह कदम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

15:51 PM(4 weeks ago )

Hormuz Crisis: आज मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा 45,000 MT LPG लेकर ‘शिवालिक’ 

Posted by: Dilip Chaturvedi

45,000 मीट्रिक टन से अधिक कुकिंग गैस लेकर आ रहा LPG कार्गो जहाज़ ‘शिवालिक’ आज शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है। जहाज़ के पहुंचने का समय तीसरी बार बदला गया है।

ईरान-इज़रायल संघर्ष से पैदा हुए क्षेत्रीय तनाव के कारण जहाज़ की यात्रा में देरी हुई थी। हालांकि यह जहाज़ पहले ही होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर चुका है।

अधिकारियों के अनुसार, जहाज़ के मुंद्रा पहुंचने के बाद इसमें लदी LPG को भारत के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति के लिए भेजा जाएगा।

14:25 PM(4 weeks ago )

ईरान का दावा- US-इज़रायल ने खोमीन के स्कूल पर किया हमला

Posted by: Dilip Chaturvedi

ईरान के खोमीन शहर में सोमवार तड़के एक स्कूल पर कथित तौर पर अमेरिका और इज़रायल के हमले की खबर सामने आई है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘शहीद खोमीन बॉयज़ स्कूल’ को निशाना बनाया गया।

फार्स न्यूज़ एजेंसी और मेहर न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हमले के समय स्कूल में कोई छात्र मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि धमाके से आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

13:53 PM(4 weeks ago )

भारत में इज़राइली राजदूत बोले- नेतन्याहू जिंदा, कैफ़े वीडियो AI नहीं

Posted by: Dilip Chaturvedi

सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बीच भारत में इज़राइल के राजदूत रियूवेन अज़ार ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पूरी तरह स्वस्थ और जिंदा हैं। उन्होंने यह भी खारिज किया कि हाल ही में सामने आया उनका कैफ़े वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है।

Benjamin Netanyahu

दरअसल, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि नेतन्याहू की मौत हो चुकी है और उनका हालिया वीडियो AI तकनीक से तैयार किया गया है। इन अफवाहों को गलत बताते हुए राजदूत अज़ार ने कहा कि यह वीडियो असली है और प्रधानमंत्री नेतन्याहू बिल्कुल ठीक हैं।

13:48 PM(4 weeks ago )

Baghdad Attack: मिलिट्री बेस पर हमले में 10 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की खबर

Posted by: Dilip Chaturvedi

इराक की राजधानी बगदाद में एक सैन्य अड्डे पर हुए हमले में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया था।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे कौन सा समूह जिम्मेदार है। अमेरिकी या इराकी अधिकारियों की ओर से भी इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इस हमले को मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-ईरान टकराव से जोड़कर देखा जा रहा है।

13:40 PM(4 weeks ago )

होर्मुज पार कर LPG लेकर भारत आए फतेहाबाद के दो युवा कप्तान

Posted by: Dilip Chaturvedi

11:05 AM(4 weeks ago )

दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

Posted by: Dilip Chaturvedi

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन ने फ्यूल टैंक को टक्कर मार दी, जिससे आग लग गई। सुरक्षा के चलते एयरपोर्ट से आने-जाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं। पढ़िए पूरी खबर...

11:03 AM(4 weeks ago )

 एमिरेट्स ने उड़ानें निलंबित कीं

Posted by: Dilip Chaturvedi

UAE की एयरलाइन Emirates ने सुरक्षा कारणों से दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।

11:02 AM(4 weeks ago )

तिरुवनंतपुरम-दुबई फ्लाइट वापस लौटी

Posted by: Dilip Chaturvedi

दुबई एयरपोर्ट बंद होने के बाद तिरुवनंतपुरम से दुबई जा रही एमिरेट्स की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौट आई।
 

11:00 AM(4 weeks ago )

ट्रंप की चेतावनी- सहयोग नहीं मिला, तो NATO का भविष्य खतरे में

Posted by: Dilip Chaturvedi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर सहयोगी देश होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुला रखने में अमेरिका की मदद नहीं करते, तो NATO का भविष्य गंभीर संकट में पड़ सकता है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका हमेशा अपने सहयोगियों के लिए खड़ा रहा है, लेकिन अब देखना होगा कि क्या वे भी अमेरिका के लिए खड़े होते हैं।

ट्रंप ने कहा कि होर्मुज को सुरक्षित रखने के लिए माइंसवीपर जहाजों और सैन्य कार्रवाई जैसे कदमों की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने खास तौर पर ब्रिटेन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अमेरिका का सबसे पुराना सहयोगी होने के बावजूद उसने समय पर मदद नहीं दी।

इसके अलावा ट्रंप ने चीन पर भी दबाव डाला। उन्होंने कहा कि यदि चीन होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने में मदद नहीं करता, तो इस महीने के अंत में प्रस्तावित शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन को टाला जा सकता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 20% हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और वैश्विक व्यापार पर बड़ा असर डाल सकता है। पढ़िए पूरी खबर...

10:59 AM(4 weeks ago )

होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा

Posted by: Dilip Chaturvedi

UK Maritime Trade Operations के अनुसार पिछले तीन दिनों में कोई घटना नहीं हुई, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ अभी भी गंभीर खतरे के स्तर पर बना हुआ है।

10:59 AM(4 weeks ago )

20 जहाजों पर हमले की रिपोर्ट

Posted by: Dilip Chaturvedi

CNN के मुताबिक युद्ध शुरू होने के बाद से फारस की खाड़ी, होर्मुज़ स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी में कम से कम 20 जहाजों पर हमले हो चुके हैं।
 

10:58 AM(4 weeks ago )

जापान ने जहाज भेजने से किया इनकार

Posted by: Dilip Chaturvedi

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि फिलहाल टोक्यो होर्मुज़ स्ट्रेट में नौसैनिक जहाज भेजने की योजना नहीं बना रहा है।

7