Logo
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आईटीआई कैट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Bihar ITI CAT 2026: बिहार में आईटीआई कोर्स में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आईटीआई कैट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस प्रवेश परीक्षा के जरिए राज्य के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेडों में दाखिला दिया जाता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड
आईटीआई कैट 2026 परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (मैट्रिक) पास की हो। जो छात्र 2026 में मैट्रिक परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

आयुसीमा 
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 14 वर्ष होनी चाहिए। कुछ ट्रेडों के लिए आयु सीमा अलग हो सकती है।

परीक्षा के बारे में
आईटीआई कैट एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए बिहार के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

परीक्षा में आमतौर पर गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जहां उन्हें उनके रैंक और पसंद के आधार पर ट्रेड और संस्थान आवंटित किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ITICAT 2026 Online Application लिंक पर क्लिक करें।
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
7