Indians assaulted in Maldives:मालदीव में भारतीयों के साथ मारपीट, दो लोग घायल, एक स्थानीय शख्स हिरासत में

Indians assaulted in Maldives
X
Indians assaulted in Maldives
Indians assaulted in Maldives: मालदीव की राजधानी माले के पास भारतीय नागरिकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों और भारतीयों लोगों के एक ग्रुप के बीच झगड़े के दौरान दो लोग घायल हो गए। मालदीव के एक नागरिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Indians assaulted in Maldives: मालदीव की राजधानी माले के पास भारतीय नागरिकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों और भारतीयों लोगों के एक ग्रुप के बीच झगड़े के दौरान दो लोग घायल हो गए। माले से लगभग 7 किमी उत्तर पूर्व में हुलहुमाले में सेंट्रल पार्क के पास सोमवार रात करीब 9:00 बजे दोनों ग्रुप के बीच झड़प हुई। मालदीव के न्यूज पोर्टल अधाधु के मुताबिक, मालदीव के एक नागरिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि झड़प में घायल हुए लोग किस देश के हैं।

पार्क के अंदर हुई झड़प

मीडिया में आई खबरों अनुसार, पुलिस ने कहा कि एक पार्क के अंदर मालदीव और भारतीयों के एक समूह के बीच झड़प की घटना सामने आई है। मामले में आगे की जांच जारी है। गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को हुलहुमले अस्पताल ले जाया गया। जहां बाद में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग या मालदीव सरकार ने दोनों देशों के नागरिकों के बीच हुई झड़प को लेकर फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है।

भारत-मालदीव संबंध में आई खटास
पिछले साल चीन के करीबी माने जाने वाले मालदीव केराष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद से भारत और मालदीव के बीच संबंधों में खटास आ गई है। सत्ता में आने के बाद उन्होंने जो पहली प्रतिज्ञा की, वह मालदीव की विशाल समुद्री सीमा पर गश्त करने के लिए तैनात भारतीय सुरक्षा कर्मियों को बाहर निकालना था। इस साल जनवरी में उप मंत्री सहित मालदीव के कुछ मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी करने पर विवाद के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो गए।

मुइज्जू ने दिया था भारत विरोधी बयान
पिछले महीने, मोहम्मद मुइज्जू ने अपनी भारत विरोधी बयानबाजी तेज कर दी थी और सभी भारतीय सैनिकों को हिंद महासागर में स्थित इस द्वीपसमूह छोड़ने के लिए 10 मई की समय सीमा तय की थी। पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत के बाद मुइज्जू ने मालदीव को खाद्य सुरक्षा और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत पर निर्भरता से दूर करने की बात कही थी।

चीन के साथ नजदीकी बढ़ा रहा है मालदीव
चिकित्सा सेवाओं के लिए श्रीलंका के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप देने के अलावा, मुइज्जू की सरकार ने समुद्री निगरानी के लिए उपयोग किए जाने वाले ड्रोन के लिए तुर्किये के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, और गैर-घातक सैन्य उपकरणों और प्रशिक्षण की आपूर्ति के लिए चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में मुइज्जू ने एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story