Logo
How Many Hindus in Pakistan: भारतीय क्रिकेटर राहुल तेवतिया समेत तमाम लोगों ने पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को लेकर एक स्टोरी शेयर कर दिया। जिस पर लिखा था- All Eyes on Hindus of Pakistan। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के समर्थन में पोस्ट की बाढ़ आ गई है।

खबर की शुरुआत एक VIDEO से...। पहले इसे देखिए

क्यों VIDEO आपको पहले दिखाया?
सोशल मीडिया के X प्लेटफार्म पर मैकेनिकल इंजीनियर राकेश तिवारी नाम के यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो के साथ 'All Eyes on Hindus in Pakistan' नाम के एक ग्राफिक्स को भी पोस्ट किया। साथ में लिखा- पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत ऐसी है। 12 कट्टरपंथी इस्लामवादियों के एक समूह ने एक 13 साल की लड़की को जबरन अगवा कर लिया। जब हिंदू उसे बचाने आए, तो उन्होंने उन्हें पीटा और भगा दिया। यह कहते हुए कि जब तक सब यौन शोषण न कर लें, तब तक हस्तक्षेप न करें।

फिलहाल इस वायरल वीडियो की पुष्टि हरिभूमि नहीं करता है।

All Eyes On Rafah के बाद All Eyes on Hindus of Pakistan ट्रेंड बना
दरअसल, इजराइल के रफाह शहर में रिफ्यूजी कैंप पर हमले के बाद पूरी दुनिया के लोग इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के विरोध में उतर आए। रफाह के रिफ्यूजी कैंप के साथ एक मुहावरा लिखा- All Eyes On Rafah। मतलब सबकी निगाहें रफाह पर हैं। 

इजराइल ने बीते रविवार की रात रफाह पर हमला किया था। इसमें 45 लोगों की जान चली गई। मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। हमले के बाद इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस घटना को दर्दनाक बताया। हालांकि उनके सुरक्षाबल ने कैंप में शरण में लिए 2 आतंकियों को भी मार गिराने का दावा किया। लेकिन सोशल मीडिया पर चले कैंपेन से इजराइल अलग-थलग पड़ गया। इजराइल ने भी एक ग्राफिक 7 अक्टूबर की उस घटना का जिक्र करते हुए जारी किया, जब हमास ने हमला किया था। 

इस बीच भारतीय क्रिकेटर राहुल तेवतिया समेत तमाम लोगों ने पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को लेकर एक स्टोरी शेयर कर दिया। जिस पर लिखा था- All Eyes on Hindus of Pakistan। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के समर्थन में पोस्ट की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर Hindu in Pakistan टैग ट्रेंड कर रहा है।

पाकिस्तान में कितने हिंदू हैं?
पाकिस्तान में पिछले साल देश की 7वीं जनगणना हुई है। यह एक मार्च 2023 को शुरू हुई थी। जनगणना में पहली बार डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इस पर करीब 34 अरब पाकिस्तानी रुपए खर्च होने का अनुमान भी लगाया गया। पाकिस्तान में हिंदू आबादी कितनी है? इसको लेकर अलग-अलग आंकड़े हैं। 2023 से पहले 2017 में जनगणना हुई थी। लेकिन धर्म के आधार पर डेटा जारी नहीं किया गया था।

worldpopulationreview.com के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान की कुल आबादी इस समय 244,795,482 है। इनमें हिंदुओं की आबादी महज 1.9 फीसदी है। यानी 3,990,000 हिंदू। 

How Many Hindus in Pakistan
15 देश, जहां हिंदू रहते हैं।

बंटवारे के समय थे 428 मंदिर
अगर 1951 की जनगणना की बात करें तो 72.26 लाख मुस्लिम पाकिस्तान गए थे। ये मुस्लिम पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) और पश्चिमी पाकिस्तान गए थे। जबकि, पाकिस्तान से 72.49 लाख हिंदू-सिख भारत लौटे थे।

वहीं, ऑल पाकिस्तान हिंदू राइट्स मूवमेंट के एक सर्वे के अनुसार, 1947 में बंटवारे के समय पाकिस्तान में 428 मंदिर थे। लेकिन, 1990 के दशके के बाद इनमें से 408 मंदिरों में खिलौने की दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल्स, दफ्तर, सरकारी स्कूल या मदरसे खुल गए। 

5379487