Henley Passport Index 2025: दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट जारी, टॉप-10 में नंबर वन कौन? जानिए

Henley Passport Index 2025 List
X
Henley Passport Index 2025.
Henley Passport Index 2025: दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी कर दी गई है। भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग में गिरावट आई है।

Henley Passport Index 2025: दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी कर दी गई है। यूएई लगातार अपने पासपोर्ट को मजबूत कर रही है, तो वहीं भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग में गिरावट आई है। Henley Passport Index 2025 के अनुसार, पिछले साल 80वें स्थान पर रहने वाला भारत अब 85वें स्थान पर आ गया है। भारतीय पासपोर्ट धारक 57 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। भारत इस स्थान को इक्वेटोरियल गिनी और नाइजर के साथ साझा कर रहा है।

Henley Passport Index 2025: किस देश का है सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट?
सिंगापुर का पासपोर्ट 2025 में भी दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बना हुआ है। सिंगापुर के पासपोर्ट धारक 227 वैश्विक डेस्टिनेशन में से 195 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद जापान (193 देशों), फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया और स्पेन (192 देशों) के पासपोर्ट का नंबर आता है।

देखें शक्तिशाली पासपोर्ट देशों की रैंकिंग

undefined
undefined
Henley Passport Index 2025 ranking

पाकिस्तान की हालत पंचर
पाकिस्तान और यमन 103वें स्थान पर हैं, जिनके पास केवल 33 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा है। इनके बाद इराक (31 देश), सीरिया (27 देश), और अफगानिस्तान (26 देश) सबसे कमजोर पासपोर्ट की सूची में शामिल हैं।

अमेरिका सात पायदान नीचे गिरा
अमेरिका ने 2015 से 2025 के बीच अपनी रैंकिंग में सात स्थानों की गिरावट दर्ज की है। यह अब 9वें स्थान पर है। विशेषज्ञ इसे अमेरिका की "अंदरूनी और अलगाववादी" राजनीतिक रणनीतियों का परिणाम मानते हैं।

यूएई अपने कद को किया मजबूत
पिछले एक दशक में यूएई ने अपने पासपोर्ट की ताकत को 32 स्थानों तक बढ़ाया है। यह अब 185 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा के साथ 10वें स्थान पर है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story