Logo
BAPS Hindu Temple: महंत स्वामी महाराज का नर्तकों, ढोल वादकों और मंत्रोच्चार करने वालों की एक मंडली द्वारा अरबी शैली में स्वागत किया गया। यह आयोजन यूएई का पारंपरिक सांस्कृतिक प्रदर्शन है जो आमतौर पर राष्ट्रीय छुट्टियों और आने वाले प्रमुखों के स्वागत समारोहों के मौके पर आयोजित होता है। 

BAPS Hindu Temple: मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात में हिंदू मंदिर (BAPS Hindu Mandir) के उद्घाटन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इससे पहले सोमवार को आध्यात्मिक लीडर महंत स्वामी महाराज अबू धाबी पहुंचे। स्वामी महाराज मंदिर उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वे राजकीय अतिथि के रूप में अबू धाबी पहुंचे। 700 करोड़ रुपए की लागत से बने इस भव्य मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं।

सहिष्णुता मंत्री शेख नहयान ने किया स्वागत
हवाई अड्डे पर पहुंचने पर महंत स्वामी महाराज का संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता मंत्री शेख नहयान मबारक अल नहयान ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री शेख नहयान ने कहा कि यूएई में आपका स्वागत है। हमारा देश आपकी उपस्थिति से धन्य है। हम आपकी दयालुता से प्रभावित हैं और हम आपकी प्रार्थनाओं को महसूस करते हैं। जवाब में महंत स्वामी महाराज ने कहा कि हम आपके प्यार और सम्मान से प्रभावित हैं। यूएई के नेता महान, अच्छे और बड़े दिल वाले हैं।

महंत स्वामी महाराज का नर्तकों, ढोल वादकों और मंत्रोच्चार करने वालों की एक मंडली द्वारा अरबी शैली में स्वागत किया गया। यह आयोजन यूएई का पारंपरिक सांस्कृतिक प्रदर्शन है जो आमतौर पर राष्ट्रीय छुट्टियों और आने वाले प्रमुखों के स्वागत समारोहों के मौके पर आयोजित होता है। 

यह भारत-यूएई की दोस्ती का प्रमाण
महंत स्वामी महाराज बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के गुरु हैं। महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में मंदिर परियोजना की देखरेख कर रहे ब्रह्मविहारीदास स्वामी ने कहा कि शाही स्वागत को लेकर कहा कि यह परम पावन प्रमुख स्वामी महाराज की आध्यात्मिकता और संयुक्त अरब अमीरात, भारत और बीएपीएस के नेतृत्व की उदारता, ईमानदारी और दोस्ती का एक कालातीत प्रमाण है।

कहां बना है भव्य मंदिर?
बीएपीएस हिंदू मंदिर राजधानी अबू धाबी के अबू मुरीखा क्षेत्र बनाया गया है। मंदिर में सात शिखर हैं। 402 खंभे हैं। इसमें गुलाबी बलुआ पत्थर और संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर को बनाने में 40 हजार घन मीटर संगमरमर, 1 लाख 80 हजार घन मीटर बलुआ पत्थर और 18 लाख ईंटों का प्रयोग किया गया है। राजस्थान और गुजरात के 2 हजार से अधिक कारीगरों ने मंदिर को तराशा है। संगमरमर इटली के मैसेडोनिया से मंगवाया गया था। 

मंदिर की खासियत

  • मंदिर परिसर के अंदर एक बड़ा एम्फीथिएटर है। 
  • एक गैलरी, एक लाइब्रेरी, फूड कोर्ट भी बनाया गया है।
  • 5000 लोगों की क्षमता के दो कम्युनिटी हॉल बनाए गए हैं। 
  • गार्डन, बच्चों के खेलने के लिए मैदान भी हैं। 
  • मंदिर में नक्काशी बेहद खूबसूरत हैं। नक्काशी के लिए भारतीय कलाकारों को यूएई भेजा गया था।

2015 और 19 में क्राउन प्रिंस ने दान की थी जमीन
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मंदिर बनाने के लिए 2015 में 13.5 एकड़ जमीन दान की थी। इसके चार साल बाद जनवरी 2019 में 13.5 एकड़ अतिरिक्त भूमि दी गई। इस तरह मंदिर कुल 27 एकड़ में बना है। 

BAPS Hindu Temple
BAPS Hindu Temple
BAPS Hindu Temple
BAPS Hindu Temple
BAPS Hindu Temple
BAPS Hindu Temple

अहलान मोदी कार्यक्रम की तैयारी जारी
14 फरवरी को मंदिर में सद्भाव का त्योहार मनाया जाएगा। उसी दिन भव्य मंदिर का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा से पहले भारतीय समुदाय 'अहलान मोदी' कार्यक्रम की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी मंदिर के उद्घाटन से एक दिन पहले 13 फरवरी को 'अहलान मोदी' में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। 

5379487