Tata Nexon EV पर तगड़ी छूट, ग्राहकों मिल रहा 1.25 लाख बचाने का सुनहरा मौका

19 Feb 2026

टाटा मोटर्स अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार, नेक्सन EV पर कुल 1.25 लाख रुपये तक के जबरदस्त फायदे दे रही है

अगर आप MY25 या MY24 (पिछले साल के मॉडल) चुनते हैं, तो आपको अधिकतम 1.25 लाख रुपये की सीधी बचत करने का मौका मिलेगा

अगर आपको बिल्कुल लेटेस्ट 2026 मॉडल ही चाहिए, तो उस पर भी कंपनी 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस दे रही है

पुराने मॉडल्स (MY24/25) पर कंपनी 20,000 रुपये का सीधा 'ग्रीन बोनस' दे रही है, जो पर्यावरण के प्रति आपकी जागरूकता का इनाम है

पुरानी कार बदलने पर 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और अगर आप पहले से टाटा के ग्राहक हैं, तो 50,000 रुपये का तगड़ा लॉयल्टी बेनिफिट भी शामिल है

अपनी पुरानी खटारा गाड़ी को कबाड़ में देकर नई नेक्सन EV लेने पर आपको एक्सचेंज बोनस से भी ज्यादा यानी 5,000 रुपये एक्स्ट्रा (कुल 55,000रुपये ) का फायदा मिल सकता है

टाटा नेक्सन EV अपनी लंबी रेंज, प्रीमियम फीचर्स और भारतीय सड़कों के हिसाब से मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है

इस कार के साथ आपको कम मेंटेनेंस और फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है, जिससे लंबी दूरी का सफर भी टेंशन-फ्री हो जाता है

ध्यान रहे, ये ऑफर केवल फरवरी 2026 तक या स्टॉक खत्म होने तक ही वैध हैं। स्टॉक क्लियरेंस सेल होने के कारण गाड़ियां जल्दी खत्म हो रही हैं

हर शहर और डीलरशिप के आधार पर ऑफर्स में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है, इसलिए अपनी नजदीकी टाटा मोटर्स डीलर से तुरंत बात करें