Mercedes‑Benz जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी ऑल-इलेक्ट्रिक CLA कार, देखें डिटेल्स

19 Feb 2026

जर्मन ऑटो दिग्गज Mercedes‑Benz जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान पेश करने जा रही है

कंपनी इस कार को भारत में अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च कर सकती है

यह मॉडल कंपनी के मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसे खास तौर पर हाई एफिशिएंसी और लंबी रेंज के लिए डिजाइन किया गया है

इसके टॉप वेरिएंट के लिए 750 किमी से ज्यादा WLTP टेस्ट रेंज बताई गई है, जो इस साइज की सेडान के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़ा माना जाता है

कंपनी का लक्ष्य लगभग 12kWh प्रति 100 किमी की खपत हासिल करना है, जिससे कम बिजली खर्च में लंबी दूरी तय हो सके

नई हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर हीट कम करती है, एनर्जी लॉस घटाती है और तेज चार्जिंग स्पीड देने में मदद करती है

यह इलेक्ट्रिक सेडान 320kW तक की डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है, जिससे आदर्श परिस्थितियों में सिर्फ 15 मिनट चार्ज पर करीब 400 किमी तक चलना संभव बताया गया है

लॉन्ग-रेंज वर्जन में लगभग 85kWh की सिलिकॉन-आधारित एनोड बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो ज्यादा एनर्जी स्टोर करने में सक्षम होगी

बाद में कंपनी सस्ता वेरिएंट भी ला सकती है, जिसमें LFP बैटरी का इस्तेमाल होगा ताकि शुरुआती कीमत कम रखी जा सके

इस मॉडल में नया इन-हाउस ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा, जो AI की मदद से ड्राइविंग एक्सपीरियंस को यूज़र के हिसाब से कस्टमाइज़ करेगा

इसके इंटीरियर में चौड़ा ग्लास-कवर डिस्प्ले सेटअप मिल सकता है, जिससे केबिन फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम ल