19 Feb 2026
Toyota Motor भारतीय ग्राहकों के लिए एक नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक Toyota Urban Cruiser Ebella SUV पेश करने की तैयारी कर रही है
कंपनी इसके टॉप वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 543KM तक की ARAI-सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करता है
इस SUV में 49kWh और 61kWh बैटरी पैक मिलते हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं
इसके छोटा बैटरी पैक लगभग 142bhp देता है, जबकि बड़ा पैक 171.5bhp और 189Nm टॉर्क तक जनरेट करता है
दोनों बैटरी पैक LFP टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं, जो थर्मल सेफ्टी और लंबी लाइफ के लिए जानी जाती है
AC चार्जिंग के साथ CCS2 DC फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे चार्जिंग टाइम कम रहता है
यह मॉडल Suzuki के साथ विकसित Heartect-e EV प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो बेहतर स्ट्रक्चर और बैटरी इंटीग्रेशन देता है
इसके स्लीक LED लाइट्स, 18-इंच अलॉय व्हील और ड्यूल-टोन कलर स्कीम इसे मॉडर्न SUV लुक देते हैं। इसका स्टाइल काफी हद तक ई-विटारा से प्रेरित लगता है
इसमें 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और JBL साउंड सिस्टम के साथ केबिन हाई-टेक फील देता है
इसके सेफ्टी फीचर्स में 7 एयरबैग, ESC, 360° कैमरा, लेन असिस्ट और एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स टॉप वेरिएंट में मिल सकते हैं
इसकी बैटरी पर 8 साल की वारंटी, बायबैक प्रोग्राम और देशभर में EV-रेडी सर्विस नेटवर्क इसे भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं