टोयोटा वेलफायर पर बंपर बेनिफिट: फरवरी 2026 में लग्जरी MPV खरीदने वालों की चांदी

19 Feb 2026

फरवरी 2026 में कंपनी अपनी फ्लैगशिप लग्जरी वेलफायर MPV पर कुल 7.35 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है

ग्राहकों को लगभग 40,000 रुपये एक्सचेंज बोनस, 40,000 रुपये कॉर्पोरेट बेनिफिट और बाकी कैश डिस्काउंट के रूप में लाभ मिल रहा है

इस हाई-एंड मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये से 1.30 करोड़ रुपये के बीच है

इस डील के साथ 5 साल की वारंटी और आसान फाइनेंस प्लान भी मिलते हैं, जिससे प्रीमियम कार खरीदना थोड़ा आसान हो जाता है

इसमें 2.5-लीटर चार-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन है जो करीब 142 kW पावर और 240 Nm टॉर्क देता है

कंपनी के दावे के अनुसार यह मॉडल लगभग 19.28 km/l का माइलेज देने में सक्षम है

इसके 14-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ JBL के 15 स्पीकर्स, Apple CarPlay और Google Android Auto सपोर्ट मिलता है

इसमें ADAS, क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और ड्राइवर अलर्ट जैसे हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं

इस कार के ऑफर और डिस्काउंट शहर, डीलर और स्टॉक के हिसाब से अलग हो सकता है ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें