MG Majestor भारत में हुई लॉन्च, सिर्फ इतने रुपये में करें बुकिंग

19 Feb 2026

MG Majestor की ऑफिशियल बुकिंग पूरे भारत में शुरू हो चुकी है जो ग्राहक 41,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर इसे बुक कर सकते हैं

कंपनी ने साफ किया है कि MG Majestor की एक्स-शोरूम कीमतों से अप्रैल 2026 में पर्दा उठेगा, जबकि डिलीवरी मई से शुरू होगी

सेगमेंट में यह SUV सीधे Toyota Fortuner को चुनौती देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत ₹40–45 लाख के बीच रह सकती है

MG Majestor को इस सेगमेंट की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV बताया जा रहा है, जो रोड पर इसकी प्रेज़ेंस को अलग लेवल पर ले जाती है

SUV में JBL स्टूडियो का 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो लॉन्ग ड्राइव्स को कंसर्ट-जैसा एक्सपीरियंस बना देता है

अंदर से MG Majestor पूरी तरह प्रीमियम फील देती है। इसमें मसाज फंक्शन वाली वेंटिलेटेड सीट्स और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है

SUV में मैट्रिक्स-स्टाइल फ्रंट ग्रिल, स्प्लिट LED हेडलैंप, यूनिक DRLs, बड़े एलॉय व्हील्स और डुअल एग्जॉस्ट के साथ रफ-टफ लुक मिलता है

MG Majestor में 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto–Apple CarPlay और विशाल पैनोरमिक सनरूफ मिलता है

इस SUV में 2-लीटर ट्विन-टर्बो इंजन दिया गया है, जो 215 PS की पावर जनरेट करता है। इसमें एडवांस 4×4 सिस्टम और 10 से ज्यादा ऑफ-रोड मोड्स मिलते हैं

MG Majestor में Level-2 ADAS, 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360º HD कैमरा, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और 810mm वॉटर वेडिंग क्षमता दी गई है