Toyota Land Cruiser 300 पर मिल रहा है पूरा 13.47 लाख रुपये का भारी डिस्काउंट, देखें

19 Feb 2026

टोयोटा की फ्लैगशिप SUV पर इस समय तगड़ा कैश बेनिफिट मिल रहा है, जिससे कीमत में 13.47 लाख रुपये तक की कमी देखी जा रही है

डिस्काउंट के बाद भी यह प्रीमियम SUV लगभग 2 करोड़ रुपये से ऊपर ही पड़ती है, इसलिए यह ऑफर खास तौर पर हाई-एंड खरीदारों को ध्यान में रखकर दिया गया है

टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की डिमांड पिछले महीनों में काफी कम रही और जनवरी में एक भी यूनिट नहीं बिकी, जबकि दिसंबर में 67 यूनिट की बिक्री दर्ज हुई थी

पिछले 6 महीनों में कुल 238 यूनिट ही बिक पाईं और इसकी औसतन हर महीने करीब 40 यूनिट की बिक्री हुई है

इस SUV का एक्सटीरियर मस्कुलर हुड, ब्लैक-आउट ग्रिल, LED DRLs, फॉग लैंप, चौकोर विंडो डिजाइन और मजबूत साइड-स्टेपर्स के साथ बेहद बोल्ड लुक देता है

इसके इंटीरियर में सिल्वर फिनिश AC वेंट्स, वुडन डैशबोर्ड, 3-स्पोक स्टीयरिंग और सेंट्रल कंसोल पर क्लासिक लोगो जैसे एलिमेंट्स इसे रॉयल फील देते हैं

इस SUV में 3.5-लीटर ट्विन-टर्बो V6 इंजन मिलता है जो 415 PS और 650 Nm टॉर्क देता है। वहीं दूसरा 3.3-लीटर V6 डीजल इंजन 309 PS और 700 Nm टॉर्क जनरेट करता है

दोनों इंजन 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं, जिससे हाईवे ड्राइविंग और ऑफ-रोडिंग दोनों में स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है

इस लग्जरी SUV को पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था, जहां इसे खूब ध्यान मिला था

इस कार के ऑफर और डिस्काउंट शहर, डीलर और स्टॉक के हिसाब से अलग हो सकता है ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें