19 Feb 2026
अगर फरवरी 2026 में नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है
Jeep इंडिया ने अपनी पॉपुलर और प्रीमियम SUVs पर सीमित समय के लिए शानदार फायदे शुरू कर दिए हैं
इस ऑफर में शामिल हैं Jeep Compass, Jeep Meridian और Jeep Grand Cherokee
मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से ग्राहक इस दौरान कुल 4 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं
कंपास पर फरवरी में करीब 2.75 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जिसमें कैश बेनिफिट और एक्स्ट्रा ऑफर शामिल हैं
इस SUV में 2.0-लीटर डीज़ल इंजन मिलता है, जो करीब 170hp की ताकत देता है और मैनुअल व ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में आता है
जो लोग बड़ी फैमिली के लिए SUV चाहते हैं, उनके लिए मेरिडियन पर 3.25 लाख रुपये तक की बचत का मौका है
मेरिडियन में भी वही भरोसेमंद 2.0-लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है, साथ में 9-स्पीड ऑटोमैटिक का आराम।
फ्लैगशिप SUV ग्रैंड चेरोकी पर फरवरी में पूरे ₹4 लाख तक का फायदा दिया जा रहा है
इस SUV में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो करीब 272hp की पावर देता है, साथ ही Jeep Wave प्रोग्राम के खास फायदे भी मिलते हैं
ये सभी फायदे फरवरी 2026 के आखिर तक ही वैलिड हैं, इसलिए देर करने पर मौका हाथ से निकल सकता है