स्कोडा की इन कारों पर मिल रहा है तगड़ा ऑफर, जल्दी देखें

नए साल की शुरुआत में नई कार घर लाने का मन बना रहे हैं, तो Skoda India ने सही समय पर शानदार ऑफर्स पेश कर दिए
जनवरी 2026 में स्कोडा की SUV और सेडान रेंज पर जबरदस्त फायदे मिल रहे हैं
इस बार कंपनी ने सीधे कैश ऑफर देने की बजाय एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट और लॉयल्टी बेनिफिट्स पर ज्यादा ध्यान दिया है
स्कोडा कुशाक इस समय ब्रांड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUV है और इस पर सबसे ज्यादा बचत मिल रही है
स्कोडा कुशाक पर 50,000 तक एक्सचेंज बोनस, 50,000 तक कॉरपोरेट / लॉयल्टी बेनिफिट में कुल मिलाकर 1 लाख रूपये तक की बचत है
आप हैचबैक या कॉम्पैक्ट सेडान से SUV लेना चाहते हैं, तो Kushaq आपके लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो सकती है
मिड-साइज सेडान सेगमेंट में Slavia अपनी ड्राइव क्वालिटी और स्टाइल के लिए जानी जाती है
Slavia में 50,000 रूपये तक एक्सचेंज ऑफर और 50,000 रूपये तक कॉरपोरेट / लॉयल्टी बेनिफिट मिल रहा है
Skoda की सब-4 मीटर SUV Kylaq अभी नई है, इसलिए इस पर डिस्काउंट सीमित रखा गया है, 30,000 तक एक्सचेंज या लॉयल्टी बेनिफिट मिल रहा है
कंपनी के मुताबिक Kylaq ने लॉन्च के सिर्फ एक साल के अंदर 50,000 यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा छू लिया है
Skoda की प्रीमियम SUV Kodiaq पर 1 लाख रूपये तक का एक्सचेंज + कॉरपोरेट / लॉयल्टी बेनिफिट मिल सकता है
ध्यान रखें कि Kodiaq कुछ ही शहरों में उपलब्ध है और ऑफर्स डीलर व स्टॉक के अनुसार अलग-अलग हो सकते है
More Stories