Viral video: केरल में 'तिरंगा फहराता' दिखा पक्षी? जानिए क्या है पूरा मामला

Bird unfurls national flag
X
केरल में स्वतंत्रता दिवस पर पक्षी ने फहराया तिरंगा?
Viral video: केरल में स्वतंत्रता दिवस पर एक पक्षी द्वारा तिरंगा फहराने का वीडियो वायरल हुआ, लेकिन सच्चाई क्या है? जानिए इस घटना की सच्चाई।

Bird-unfurls-tiranga: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पक्षी को भारतीय तिरंगे को फहराते हुए देखा जा रहा है। यह वीडियो 17 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था और अब तक इसे एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो केरला का बताया जा रहा है,स जहां एक जगह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे को फहराते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। झंडा जब पोल के शीर्ष पर पहुंचता है और फहर नहीं पाता, तभी अचानक एक पक्षी उड़ता हुआ आता है और झंडे को खोलता है, जिसके बाद झंडे से फूलों की वर्षा होती है।

वायरल वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं लोग
शिल्पा नामक एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "केरल में तिरंगा फहराते वक्त झंडा पोल के शीर्ष पर अटक गया था। एक पक्षी अचानक आया और उसे फहरा दिया!"

अब, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स अपने-अपने तरीके इसे लेकर बात रख रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसकी हम फैक्स चेक कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं।

क्या पक्षी ने सच में झंडा फहराया?
इस घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसके सच और झूठ को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। पोस्ट किए गए इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं, तो वहीं कुछ का मानना है कि यह एक एडिटेड वीडियो है। जब, हमने इस वीडियो की पड़ताल शुरू की तो दूसरे एंगले से शूट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पक्षी कभी भी झंडा पोल के करीब नहीं आया।

दरअसल, पक्षी नारियल के पेड़ की एक पत्ती पर बैठा था जो झंडा पोल के पीछे था। झंडा अपने आप फहरा, और इस बीच पक्षी सिर्फ उड़कर वहां से निकल गया। इस दूसरे वीडियो में यह स्पष्ट हो गया कि पक्षी का झंडा फहराने से कोई संबंध नहीं था।

एक्स फैक्ट-चेकर की पुष्टि
एक्स (पूर्व में ट्विटर) के फैक्ट-चेकिंग टीम ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। फैक्ट चेकर टीम ने भी पक्षी द्वारा तीरंगे फहराए जाने की वीडियो को फेक बताया। टीम ने कहा, ''0.25x स्पीड पर देखने पर यह स्पष्ट होता है कि पक्षी नारियल के पत्ते पर बैठा था, जो झंडा पोल के पीछे था। झंडा खोलने में पक्षी का कोई हाथ नहीं था।"

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर कुछ विराम लगा। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित किया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही सूचनाओं की जांच पड़ताल करना बेहद जरूरी है। इसलिए हम सलाह देते हैं कि किसी भी तरह के वीडियो, इमेज सहित अन्य कंटेट को आगे बढ़ाने से पहले उसकी फैक्ट चेक जरूर कर लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story