रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। संतोषी नगर में प्रेमी के घर गई युवती ने देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
घटना राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, युवती कविता दास रात में अपने प्रेमी महफूज खान के घर मिलने गई थी। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
रायपुर
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) April 20, 2026
युवती ने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर दी जान
19 साल की कविता दास रात में अपने प्रेमी महफ़ूज़ ख़ान के घर मिलने गई थी
विवाद के बाद उसी के घर में फाँसी लगा ली
युवती के घर वालों का आरोप है कि महफ़ूज़ ख़ान, कविता पर शादी के लिए दबाव बना रहा था
आरोपी महफ़ूज़ ख़ान पुलिस… pic.twitter.com/EQ2t7S2Edd
विवाद के बाद फांसी लगाई
विवाद बढ़ने के बाद युवती ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, युवक गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में धारा 108 के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी महफूज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौत के कारण और विवाद की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









