haribhoomi hindi news
Haldwani Viral Video: हल्द्वानी में रात के दौरान महिलाओं को कार सवारों के परेशान करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 मनचलों को गिरफ्तार किया है।

Haldwani Viral Video: (आकांक्षा तिवारी) उत्तराखंड के हलद्वानी से महिलाओं के संग छेड़खानी करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि रात के समय दो कारों में सवार लोग स्कूटी सवार दो लड़कियों का पीछा करते और उन्हें परेशान करते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर देश में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दरिंदगी की घटना के बाद देशभर में आक्रोश है। इसी दौरान ऐसी घटना होना महिला सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा करता है।

वीडियो को सोशल मीडिया x प्लेटफॉर्म के हैंडल @amicus_curiae_ ने 28 अगस्त को शेयर किया था। जिसमें लिखा कि इस वीडियो को हलद्वानी की महिला ने शेयर किया है। कि आज रात, मैं अपनी महिला मित्र के साथ फिल्म देखकर वापस आ रहा थी और अचानक 10 लोगों से भरी दो कारों ने हमारा रास्ता रोकने की कोशिश की। यह घटना हल्द्वानी के सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास मुखानी रोड पर हुई। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देश में कई सख्त कानून बनाए गए हैं। फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कोलकाता में पानी की बौछार के बावजूद तिरंगा लेकर खड़ा रहा बुजुर्ग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
वायरल वीडियो एक मिनट का है, जिसे मोबाइल से शूट किया गया है। वीडियो में स्कूटर सवार दो लड़कियों को सामने चल रही काली महिंद्रा स्कॉर्पियो जो लड़कियों को धीमी गति से चलने के लिए मजबूर कर रही है। तभी दाहिनी ओर से एक और कार हुंडई निओस i20 तेजी से आती है। कार के सामने के दरवाजे पर दो आदमी बैठे हैं। दोनों महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स भी करते नजर आ रहे हैं। बुधवार दोपहर को वीडियो पोस्ट होने के तुरंत बाद उत्तराखंड पुलिस कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर दोनों कारों को जब्त कर लिया है। साथ ही कारों में सवार युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

7