Logo
election banner
Whats Wrong with India Story: भारतीय एक्स यूजर्स ने पश्चिमी देशों में खुलेआम शौच और स्नान करते लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। इसमें सरकारी पोर्टल MyGovIndia ने भी भारत की सफलता की कहानी शेयर की। फिलहाल 'Whats Wrong with India' कीवर्ड्स को भारतीय यूजर्स ने हाइजैक कर लिया। 

Whats Wrong with India Story: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X 'भारत में क्या गलत है' (What's wrong with India) कीवर्ड्स वाले पोस्ट से भर गया है। अब तक तीन लाख से ज्यादा पोस्ट किए गए हैं। एक्स पर ताबड़तोड़ पोस्ट करने की शुरुआत मंगलवार शाम शुरू हुई। इसके बाद तो What's Wrong With India जैसे पोस्टों की बाढ़ आ गई। इसके बाद यह टॉप ट्रेंड बन गया। यहां तक कि सरकार के नागरिक सहभागिता पोर्टल MyGovIndia ने भी इसमें भाग लिया। लेकिन यह क्या है और यह वायरल क्यों हो रहा है?

दुमका कांड की वजह से ट्रेंड में आया कीवर्ड
दरअसल, इस वायरल ट्रेंड के पीछे स्पेनिश पर्यटक है। एक मार्च को झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला पर्यटक के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी। जबकि उसके पति को आरोपियों ने जमकर पीटा था। घटना की जांच चल रही है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज जारी किया था, जिसमें उसने आपबीती सुनाते हुए अपने जख्मों को दिखाया था। 

भारत को दुनिया की बलात्कार राजधानी कहकर मजाक उड़ाया
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भारत में उनके अप्रिय यात्रा अनुभवों को उजागर किया। हालांकि, कुछ अकाउंट्स ने इस मौके की तरह भुनाया। उन्होंने भारत की छवि को दुनिया के सामने खराब करने की कोशिश की।

आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं भारत में आम हैं। बीते 10 दिन में ऐसे कई पोस्ट किए गए। जिसमें भारत को दुनिया की बलात्कार राजधानी कहकर मजाक उड़ाया गया। इतना ही नहीं, इन पोस्टों ने सार्वजनिक स्वच्छता और संस्कृति से संबंधित रूढ़िवादिता को भी बढ़ावा दिया। इनमें से कई पोस्ट 'Whats Wrong with India' कीवर्ड्स के साथ पोस्ट किए गए थे।

क्या भारत विरोधी कंटेंट को अच्छी रीच दे रहा एक्स
भारत में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इन पोस्टों को अच्छी रीच मिल रही है। उन्होंने इसके लिए एक्स के यूएनओ रिवर्स कार्ड एल्गोरिदम को दोषी ठहराया। 

मंगलवार को भारत में कई एक्स यूजर्स ने भी 'Whats Wrong with India' कीवर्ड्स का उपयोग करते हुए पोस्ट शेयर किए, लेकिन इसमें एक बदलाव कर दिया। यूजर्स ने दूसरे देशों में हुई ऐसी ही घटनाओं की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।

इन यूजर्स का उद्देश्य यह साबित करना था कि एक्स का एल्गोरिदम ऐसे पोस्ट को बढ़ावा दे रहा था, जिसमें 'Whats Wrong with India' कीवर्ड्स था और भारत विरोधी कंटेंट शेयर किया गया था। इनमें से कुछ पोस्ट ऐसे लोगों ने किए थे, जिनके 300 से कम फॉलोअर्स थे। लेकिन उनकी पोस्ट को एक लाख से अधिक इंप्रेशन मिले। कमेंट और लाइक का अनुपात भी चौंका देने वाला था। 

भारतीयों ने हाइजैक किया कीवर्ड्स
भारतीय एक्स यूजर्स ने पश्चिमी देशों में खुलेआम शौच और स्नान करते लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। इसमें सरकारी पोर्टल MyGovIndia ने भी भारत की सफलता की कहानी शेयर की। फिलहाल 'Whats Wrong with India' कीवर्ड्स को भारतीय यूजर्स ने हाइजैक कर लिया। 

5379487