Xiaomi 17 Ultra Launched: चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह फोन हाल ही में Xiaomi 17 के साथ लॉन्च किया गया है और भारत में इसे 18 मार्च से Amazon और Xiaomi India की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। कंपनी के अनुसार, यह फोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Leica का 1-इंच LOFIC सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें Leica ट्यून किया हुआ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है।
Xiaomi 17 Ultra की कीमत और उपलब्धता
भारत में Xiaomi 17 Ultra की कीमत ₹1,39,999 रखी गई है। यह फोन 16GB RAM + 512GB स्टोरेज के एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है। SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ₹10,000 का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा, 13 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले अर्ली बर्ड ऑफर में खरीदारों को Xiaomi Professional Photography Kit Pro (₹19,999) मुफ्त में दिया जाएगा। फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच का Xiaomi HyperRGB OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,200 × 2,608 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, DCI-P3 कलर गामट, HDR+ कंटेंट सपोर्ट, और Dolby Vision जैसी खूबियाँ हैं। स्क्रीन को Xiaomi Shield Glass 3.0 से सुरक्षा मिली है और इसमें Wet Touch Technology भी दी गई है, जिससे गीले या नम उंगलियों से भी ऑपरेशन किया जा सकता है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light, Flicker Free, Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मिली है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) चिपसेट से पावर किया गया है, जिसमें 2 परफॉर्मेंस कोर 4.6GHz और 6 एफिशिएंसी कोर 3.62GHz पर क्लॉक किए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU है और फोन में 16GB LPDDR5x RAM तथा 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। फोन में IP68 रेटिंग भी है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है।
कैमरा सेटअप
Xiaomi 17 Ultra में Leica ट्यून किया हुआ ट्रिपल रियर कैमरा है। इसमें 50MP मेन कैमरा और 200MP टेलीफोटो कैमरा है, जो 1/1.4-इंच Samsung HPE सेंसर, OIS 120x डिजिटल ज़ूम के साथ आता है। साथ ही एक 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा लेंस भी मिलता है। फ्रंट में 50MP सेल्फी शूटर दिया है। रियर कैमरा 8K@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी और सेंसर
फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, GPS, Galileo, GLONASS, BeiDou, QZSS, NavIC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। सेंसर में शामिल हैं: प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप, ई-कंपास, IR ब्लास्टर। सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस लॉक दिया गया है।फोन का आकार 162.9 × 77.6 × 8.29mm है और इसका वजन 219 ग्राम है।