Vivo Y51 Pro 5G Launch: Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह Y-सीरीज़ का नया फोन है, जिसमें बड़ी 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 7000-सीरीज़ चिपसेट दिया है और यह 44W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से।
Vivo Y51 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Vivo Y51 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹24,999 रखी गई है, जो इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। कंपनी 16 मार्च से पहले फोन खरीदने वाले ग्राहकों को ₹2,500 तक का कैशबैक भी दे रही है।
यह स्मार्टफोन 11 मार्च से Flipkart और Vivo की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Festive Red और Noble Gold रंग विकल्पों में पेश किया गया है।
ये भी पढ़ेः- Samsung Galaxy S26 Series Sale Live: सैमसंग के प्रीमियम फोन की सेल शुरू, यहां से अभी करें बुक; देखें कीमत
Vivo Y51 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Vivo Y51 Pro 5G डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जो Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 6.75-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1,570 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन में 83% NTSC कलर कवरेज मिलता है। फोन में प्लास्टिक बैक पैनल दिया गया है और कंपनी का दावा है कि इसमें IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7360-Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें चार परफॉर्मेंस कोर 2.5GHz तक की स्पीड और चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
कैमरा और बैटरी फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/2.0 अपर्चर) और 2MP का सेकेंडरी सेंसर (f/2.4 अपर्चर) शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा (f/2.05 अपर्चर) दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़े-ः Xiaomi 17 Ultra: Leica-ट्यून्ड 200MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग वाला फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। फोन का आकार 166.6 × 78.4 × 8.39mm है और इसका वजन लगभग 219 ग्राम है।