चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने अपनी Y-सीरीज लाइनअप को बढ़ाते हुए घरेलू बाजार में एक नया स्मार्टफोन Vivo Y37+ लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट 5जी फोन है, जो कई पावरफुल फीचर्स से लैस है।
हैंडसेट में 6000mAh बड़ी बैटरी मिलती है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo Y37+ के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Vivo Y37+ में 6.74-इंच का LCD फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है। यह स्क्रीन 1000 निट्स ब्राइटनेस और आई-प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है।
इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300, एक 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें दो 2.4GHz परफॉर्मेंस कोर, छह 2.0GHz एफिशिएंसी कोर, और एक Mali-G57 GPU है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज है, साथ ही मेमोरी फ्यूजन फीचर के ज़रिए 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित OriginOS 5 पर चलता है, जो लेटेस्ट फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी, यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस और बेहतर सेफ्टी के लिए इंटेलिजेंट एंटी-फ्रॉड प्रोटेक्शन देता है। Vivo Y37+ में ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर वाला सिंगल 13MP का रियर कैमरा है।
यह नाइट, पोर्ट्रेट, पैनोरमा और प्रो मोड जैसे मोड को सपोर्ट करता है, जिससे यह कैजुअल फोटोग्राफी के लिए कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। रियर कैमरा 10x तक डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है, जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p रिज़ॉल्यूशन पर कैप्ड है। फ्रंट में, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फिक्स्ड-फोकस कैमरा है, जो 1080p वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है।
बड़ी बैटरी और कनेक्टविटी
डिवाइस में 6000mAh की बड़ी बैटरी है जिसकी लाइफ पांच साल तक है, यह 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, और दूसरे डिवाइस को पावर देने के लिए रिवर्स चार्जिंग (OTG) देता है।
दूसरे स्पेक्स की बात करें तो, Vivo Y37+ में 5G के साथ डुअल नैनो-SIM, NFC, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, और एक 3.5mm हेडफोन जैक के साथ SGS-सर्टिफाइड ड्रॉप रेजिस्टेंस भी है।
कीमत और उपलब्धता
Vivo Y37+ के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,599 युआन ($230) है। यह तीन शानदार कलर ऑप्शन- ऑब्सीडियन ब्लैक, ग्लेज़ ब्लू, और सनराइज गोल्ड में उपलब्ध है। डिवाइस अब Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड है, और इसकी बिक्री जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।









