Logo
Samsung का नया Samsung Galaxy M17e 5G जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले Amazon India पर फोन का टीजर लाइव हो चुका है। इसमें 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और कई दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Samsung Galaxy M17e 5G India Launched Confirm: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग अपनी गैलेक्सी M-सीरीज लाइनअप में एक नया डिवाइस जोड़ने की तैयारी में हैं। इसका नाम Samsung Galaxy M17e 5G होगा। लॉन्च से पहले सैमसंग ने इस अपकमिंग हैंडसेट को टीज करना शुरू कर दिया है।  

कंपनी ने आने वाले Samsung Galaxy M17e 5G के लिए Samsung Galaxy M17e 5G पर एक खास लाइव माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। इससे संकेत मिलते हैं कि सैमसंग जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया बजट 5जी फोन उतार सकता है।  
Samsung Galaxy M17e 5G की अमेजन पर दिखी पहली झलक 
Samsung Galaxy M17e 5G फोन को Amazon के टीजर पेज पर “All in One Monster” टैगलाइन के साथ  दिखाया गया है। इससे संकेत मिलता है कि Samsung इस बजट स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और कई उपयोगी फीचर्स का कॉम्बिनेशन देने की योजना बना रहा है।

टीज़र इमेज में फोन के रियर डिजाइन की झलक मिलती है। इससे पुष्टि होती है कि Galaxy M17e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। तस्वीर में यह भी दिखाई देता है कि फोन के वॉल्यूम बटन डिवाइस के बाईं ओर दिए गए हैं।

Samsung ने यह भी बताया है कि यह स्मार्टफोन पर्पल और ग्रीन दो कलर ऑप्शन में आएगा। चूंकि यह केवल पहला टीज़र है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में Amazon पेज पर फोन से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी।

Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो, सैमसंग गैलेक्सी एम17ई स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है और यह Android 16 पर काम करेगा। इसमें 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 6500mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि फोन के बारे में और आधिकारिक जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।
 

5379487