Vivo V70 FE भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। इसमें शानदार 200MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ कई खास मिलेंगे। जानिए लॉन्च डेट, प्राइस और फीचर्स।

Vivo V70 FE India Launched Date: वीवो भारतीय में अपना नया स्मार्टफोन  Vivo V70 FE लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने खुद इसका ऑफिशियली टीजर जारी कर लॉन्चिंग का ऐलान किया है। यह डिवाइस 200MP का डुअल रियर कैमरा, 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz Q10+ AMOLED डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स के साथ आएगा।

फोन कम से कम दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसे भारत में 8GB + 128GB और 12GB + 256GB RAM/स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, यह फोन भारत में लगभग ₹30,000 से ₹35,000 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हो सकता है, जिसमें बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर भी शामिल होंगे। देखिए पूरी डिटेल्स।

Vivo V70 FE का टीजर हुआ लाइव
चीनी स्मार्टफोन मेकर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करके घोषणा की है कि Vivo V70 FE जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। यह हैंडसेट भारत में ग्रीन और पिंक रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, Vivo V70 FE के लॉन्च के लिए Amazon पर समर्पित माइक्रोसाइट लाइव हो गया है, जो ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से इसकी उपलब्धता की पुष्टि करता है।

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा (OIS के साथ) दिया जाएगा।

लॉन्च डेट और कीमत (संभावित)
हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन की सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ब्लॉगर पारस गुगलानी का दावा है कि Vivo V70 FE भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। उन्होंने यह भी बताया कि फोन 8GB + 128GB और 12GB + 256GB RAM/स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा। Vivo V70 FE की भारत में कीमत 35,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। हालांकि, बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स के साथ लगभग 30,000 रुपये हो सकती है।

कंपनी ने भारत से कुछ हफ्ते पहले, 9 मार्च को इंडोनेशिया में Vivo V70 FE लॉन्च किया था। वहां बेस वेरिएंट (8GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत IDR 64,99,000 (लगभग ₹35,000) थी। इंडोनेशिया में इसे ब्लू, लाइट पर्पल और सिल्वर रंग विकल्पों में पेश किया गया।

Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V70 FE में 6.83-इंच का 1.5K (1260x2800 पिक्सल) Q10+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 449 ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है।

फोन में IP68 + IP69 रेटिंग है, जिससे यह धूल और पानी के प्रतिरोधी है। यह 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर से लैस है, साथ ही इसमें 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। SoC का पीक क्लॉक स्पीड 2.5GHz बताया गया है। बैटरी के मामले में Vivo V70 FE में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।