भारत में इस दिन लॉन्च होगा Tecno का नया Budget Smartphone, 8GB रैम, 5,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Tecno Pop 8 Launch Date In india: टेक्नो जल्द ही भारतीय बाजार में नया पॉप 8 स्मार्टफोन करने वाला है। यह डिवाइस कंपनी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है, जो अब दक्षिण पूर्व एशियाई देश में एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने इसकी भारत के लिए लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। तो आइए एक इसके खासियतों और लॉन्च डेट पर एक नजर डालते हैं।
Tecno Pop 8 भारत में कब होगा लॉन्च?
इस महीने की शुरुआत में एक टीजर के माध्यम से टेक्नो पॉप 8 के बारे में जानकारी थी है। अब, ब्रांड ने एक लेटेस्ट टीजर के जरिए फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा किया है। टीजर में दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत में टेक्नो पॉप 8 को 3 जनवरी 2024 को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही टेक्नो ने हाल ही में इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया था। इसमें इसका डिजाइन, डिस्प्ले, कलर ऑप्शन और बहुत कुछ शामिल है। नीचे इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
Tecno Pop 8 के स्पेसिफिकेशन
अभी हाल ही में Tecno Pop 8 का AnTuTu स्कोर लीक हो गया था। यह नया स्मार्टफोन लोकप्रिय बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 240,000 से अधिक स्कोर करने में कामयाब रहा। अब, पॉप 8 के लिए माइक्रोसाइट अमेजन पर लाइव हो गई है, जो इस क्षेत्र में उपलब्धता की पुष्टि करती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Tecno का दावा है कि हैंडसेट इस सेगमेंट में 8GB मॉडल होगा। संभावना है कि है इस फोन में 8 जीबी मेमोरी में 4 जीबी रैम और 4जीबी वर्चुअल रैम शामिल होगा। यह 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ भी आता है।
कैमरा और बैटरी
Tecno Pop 8 स्मार्टफोन UNISOC T606 SoC प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 5,000mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की संभावना है, जो 10W चार्जिंग का सपोर्ट करता है। फोन में 6.6-इंच 90Hz एलसीडी पैनल है जो एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। कैमरे के मोर्चे पर इसमें 8-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर और रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है। फिलहाल इस अपकमिंग डिवाइस से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान ही किया जा सकता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS