Logo
election banner
सैमसंग की F-सीरीज के अगले फोन का खुलासा हो गया है। इसका सपोर्ट पेज भारत और बांग्लादेश में लाइव हो गया है। जिस पर इसकी कुछ जानकारी सामने आई हैं।

बजट रेंज में सैमसंग के फोन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खबर है। सैमसंग का अगला F-सीरीज़ मॉडल गैलेक्सी F55 हो सकता है, क्योंकि हैंडसेट को हाल ही में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। अब, सैमसंग गैलेक्सी F55 का सपोर्ट पेज कंपनी की भारत और बांग्लादेश वेबसाइटों पर लाइव हो गया है। फोन का मॉडल नंबर SM-E556B/DS है। सपोर्ट पेज से पता चलता है कि भारत और बांग्लादेश में फोन की लॉन्चिंग नजदीक ही है।

सैमसंग गैलेक्सी F55 सपोर्ट पेज की डिटेल्स 
सैमसंग गैलेक्सी F55 सपोर्ट पेज कंपनी की भारत और बांग्लादेश वेबसाइटों पर लाइव हो गया है, जैसा कि MySmartPrice द्वारा देखा गया है। इससे मॉडल नंबर SM-E556B/DS का पता चला। सपोर्ट पेज फोन के बारे में कोई नई जानकारी नहीं देते हैं। सिर्फ लॉन्च करीब आने की डिटेल ही है। जबकि Samsung Galaxy F55 को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इसे WI-FI सर्टिफिकेशन भी मिला है। सैमसंग गैलेक्सी F55, गैलेक्सी F54 मॉडल का सक्सेर होगा, जिसे पिछले साल 2023 में भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि F55, F54 से अपग्रेड होगा। 

इसे भी पढ़ें : Youtube पर विज्ञापन देख-देखकर हो गए परेशान, ऐसे मिलेगा फ्री में सब्सक्रिप्शन; प्रीमियम मेंबरशिप लेने का मौका 

Samsung Galaxy F54 के स्पेसिफिकेशन जानिए 

Display 
फोन के डिस्प्ले में  6.7-inch FHD+ Super AMOLED Plus Infinity-O दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है।  

Processor
फोन में Exynos 1380 processor के साथ  Mali-G68 MP5 GPU प्रोसेसर दिया गया है। 

RAM and Storage 
फोन में 8GB रैम और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 

Operating System  
फोन Android 13 के साथ  Samsung One UI 5.1 पर रन करता है। कंपनी ऑपरेटिंग सिस्टम पर 4 साल का अपग्रेड और 5 साल का सुरक्षा पैच देती है। 

Cameras
फोन के बैक में 108MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का ultra-wide angle camera और 2MP का macro sensor दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Battery
फोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 


 

5379487