Logo
Ola Campaign: ओला ने अपने कैंपेन में सिर्फ प्रोडक्ट्स की कीमतें ही नहीं घटाई, बल्कि सर्विस और भरोसे को भी मजबूत किया। कंपनी सर्विस गारंटी, बायबैक गारंटी और पोर्टफोलियो पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी ऑफर कर रही है।

Ola Campaign: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने भारत में एक नया और बड़ा कैंपेन #EndICEAge लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य पेट्रोल-डीजल वाहनों से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की ओर तेजी से बदलाव लाना है। कंपनी ने इस कैंपेन के तहत अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स की कीमतों में बड़ी कटौती की है, जिससे अब एंट्री-लेवल EV की कीमत मात्र ₹49,999 से शुरू हो रही है। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक वैलिड है।

क्या है #EndICEAge कैंपेन?
#EndICEAge कैंपेन के जरिए ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य भारत में ICE (Internal Combustion Engine) वाहनों को धीरे-धीरे खत्म कर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मुख्यधारा में लाना है। इस दौरान कंपनी पूरे पोर्टफोलियो पर ₹50,000 तक के बेनिफिट्स भी दे रही है।

₹49,999 की कीमत क्यों खास?
इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में अब तक सबसे बड़ी चुनौती कीमत रही है। ओला ने इस बाधा को खत्म करते हुए Gen 3 S1 X (2kWh) और Roadster X (2.5kWh) जैसे मॉडल्स को ₹49,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया है, जिससे आम ग्राहकों के लिए EV खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

ग्राहकों को क्या मिल रहा है?
कंपनी ने सिर्फ कीमत ही नहीं घटाई, बल्कि सर्विस और भरोसे को भी मजबूत किया है। इस कैंपेन में ग्राहकों को सर्विक ट्रस्ट गारंटी में तय समय से देरी पर फ्री Ola कैब वाउचर, 80% मामलों में same-day सर्विस, बायबैक गारंटी के रूप में 60% वैल्यू, पूरे पोर्टफोलियो पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है।  

परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के EVs में दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है:

स्कूटर रेंज: 320 किमी तक
मोटरसाइकिल रेंज: 500 किमी तक
0-40 किमी/घंटा: 2.1 सेकंड
टॉप स्पीड: 141 किमी/घंटा
MoveOS 5 के जरिए OTA अपडेट

कंपनी का विजन
कंपनी के चेयरमैन भाविश अग्रवाल के मुताबिक, बढ़ती ईंधन कीमतें और एनर्जी सिक्योरिटी आज बड़ी चिंता हैं। उनका मानना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ही भविष्य हैं और ओला इलेक्ट्रिक इस बदलाव को तेज करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।

(मंजू कुमारी)

7