Motorola अपनी Razr 70 सीरीज को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकता है। इस लाइनअप में दो मॉडल—Razr 70 और Razr 70 Ultra शामिल हो सकते हैं। स्टैंडर्ड Razr 70 को हाल ही में चीन के TENAA प्लेटफॉर्म और 3C डेटाबेस पर देखा गया था, जहां इसके डिजाइन, कुछ अहम फीचर्स और चार्जिंग स्पेसिफिकेशन सामने आए थे। अब नए लीक में Razr 70 Ultra की CAD रेंडर्स और 360-डिग्री वीडियो के जरिए इसके डिजाइन को हर एंगल से दिखाया गया है।
Motorola Razr 70 Ultra के रेंडर्स लीक
टिप्स्टर Steve H. McFly (@OnLeaks) ने XpertPick के साथ मिलकर Motorola Razr 70 Ultra के CAD रेंडर्स और 360-डिग्री वीडियो शेयर किए हैं। इन रेंडर्स के मुताबिक, फोन के बाईं तरफ एक डेडिकेटेड Moto AI बटन दिया जा सकता है, जबकि दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन होंगे।
ये भी पढ़े-ःGalaxy Book 6 Series: तीन धांसू लैपटॉप लाया सैमसंग, 16 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
फोन के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, USB Type-C पोर्ट, सिम स्लॉट और माइक्रोफोन देखने को मिल सकता है, जबकि ऊपर की तरफ एक सेकेंडरी माइक्रोफोन दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो यह पिछले मॉडल जैसा ही नजर आता है, यानी इस बार बड़ा बदलाव नहीं बल्कि छोटे-छोटे सुधार देखने को मिल सकते हैं।
डिस्प्ले और डायमेंशन
रिपोर्ट के अनुसार, Razr 70 Ultra में 7-इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 4-इंच का कवर स्क्रीन मिल सकता है, जो पिछले मॉडल जैसा ही है। डायमेंशन की बात करें तो फोन अनफोल्ड होने पर लगभग 171.3 x 74.1 x 7.8mm का हो सकता है, जबकि कैमरा बंप के साथ इसकी मोटाई 9.6mm तक जा सकती है। फोल्ड होने पर इसका साइज 88.0 x 74.1 x 15.8mm हो सकता है, जो कैमरा के साथ 17.63mm तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़े-ः Redmi 15A: 6,300mAh बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5G फोन भारत में लॉन्च, देखिए खासियत और कीमत
पिछले Razr 60 Ultra के मुकाबले यह थोड़ा मोटा हो सकता है, जिसका कारण बेहतर कैमरा या बड़ी बैटरी हो सकती है। हालांकि, इसकी ऊंचाई और चौड़ाई लगभग समान रहने की उम्मीद है, जिससे यह हाथ में पहले जैसा ही महसूस होगा।
लॉन्च और अन्य जानकारी
रिपोर्ट में लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन Razr 70 Ultra को Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold सीरीज जैसे फोल्डेबल फोन्स से टक्कर देने वाला माना जा रहा है।
संभावना है कि Razr 70 सीरीज पहले चीन में लॉन्च होगी और बाद में अन्य बाजारों में आएगी। वहीं, अमेरिका में इसे Motorola Razr Ultra 2026 नाम से पेश किया जा सकता है। आने वाले हफ्तों में इसके हार्डवेयर से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।










