Poco F6 Pro Launch Soon: एनबीटीसी सर्टिफिकेशन लिस्ट लिस्ट हुआ पोको का नया Smartphone, जल्द हो सकता है लॉन्च

Poco F6 Pro / Redmi K70
X
Poco F6 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च।
Poco F6 Pro Launch Soon: पोको एक बाद एक नया धांसू स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। पोको एम 6 5जी को पेश किए जाने के बाद अब ब्रांड Poco F6 Pro को पेश करने की योजना बना रहा है। इस फोन को NBTC सर्टिफिकेशन पर देखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि डिवाइस जल्द ही बाजार में दस्तक देगा।

Poco F6 Pro Launch Soon: पोको एक्स6 और एक्स6 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने 7 मार्च को भारतीय बाजार में पोको एम 6 5 जी (Poco M6 5G) फोन को अनावरण किया। अब कंपनी के एक नए स्मार्टफोन को एनबीटीसी सर्टिफिकेशन (NBTC Certification) पर देखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि पोको जल्द ही एक और धांसू स्मार्टफोन को लॉन्च करने पर काम कर रहा है। पोको के जिस डिवाइस को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है वह Poco F6 Pro है।

Poco F6 Pro को मिला NBTC सर्टिफिकेशन
पोको F6 प्रो, मॉडल नंबर 23113RKC6G के साथ, थाईलैंड के NBTC द्वारा प्रमाणित किया गया है। यह सर्टिफिकेशन आम तौर पर निकट आने वाली लॉन्च तिथि का संकेत देता है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि डिवाइस जल्द ही मार्केट में दस्तक देगा। फिलहाल, कंपनी ने कोई आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है लेकिन यह देखते हुए कि पोको F5 स्मार्टफोन पिछले साल मई (मई 2023) में जारी किया गया था, इसलिए हमें उम्मीद है कि F6 प्रो भी समान समय सीमा में आ सकता है। इसके अलावा, एनबीटीसी सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाले डिवाइस आम तौर पर 1-2 महीने के भीतर बाजार में आ जाते हैं।

Poco F6 Pro received NBTC Certification
Poco F6 Pro received NBTC Certification

उदाहरण के तौर पर आपको बता दें कि पोको X6 प्रो और X6 दोनों स्मार्टफोन को क्रमशः नवंबर और दिसंबर में NBTC सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ और ये डिवाइस आधिकारिक तौर पर जनवरी में लॉन्च हुए। ऐसे में कहा जा जा सकता है कि, पोको F6 प्रो 2024 के अप्रैल या मई महीने में लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः 12 मार्च को लॉन्च होगा आइकू का नया स्मार्टफोन, कीमत 20 हजार से कम, बैटरी साइज का भी खुलासा

Poco F6 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन
संभावना है कि पोको F6 प्रो चीनी Redmi K70 का एक रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि K70 का मॉडल नंबर - 23113RKC6C - F6 प्रो से काफी मिलता-जुलता है। अगर यह डिवाइस सच में Redmi K70 रीब्रांडेड होता है तो पोको F6 प्रो में 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.65 इंच OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। डिवाइस को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जा सकता है, जो LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जुड़ा हुआ होगा।

यह भी पढ़ेंः OPPO Reno 5G हो गया सस्ता, पूरे 12,000 रुपए की छूट के साथ जल्द करें ऑर्डर, मौका हाथ से न जाए

कैमरे के मोर्चे पर, अपकमिंग पोको एफ 6 प्रो 5जी में OIS सपोर्ट के साथ 50MP मेन सेंसर के साथ पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। यह संभवतः 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस से जुड़ा होगा। फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story