OnePlus अपना अगला धांसू स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 को लॉन्च करने की पूरी तरह तैयार है। यह भारत का 2026 के मोस्ट अवेटेड हैंडसेट में से एक माना जा रहा है। यह मिड रेंज डिवाइस बस 2 दिनों बाद यानी 7 अप्रैल को एंट्री मारेगा, जिसकी सेल 9 अप्रैल से शुरू होगी।
OnePlus Nord 6 में शक्तिशाली 9,000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 165Hz डिस्प्ले जैसी खासियतें मिलेंगी। जानिए इसकी संभावित कीमत, फीचर्स औऱ स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सभी डिटेल्स।
भारत में इस दिन लॉन्च होगा शक्तिशाली स्मार्टफोन
OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होगा और इसकी सेल भारत में 9 अप्रैल, दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी। फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India पर उपलब्ध होगा। हाल ही में OnePlus ने घोषणा की है कि यह अब ऑनलाइन-ओनली मॉडल पर जाएगा, यानी धीरे-धीरे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में फोन बेचना बंद कर देगा।
फिर भी, Nord 6 OnePlus Experience स्टोर्स और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स में भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने हाल ही में अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार करते हुए भारत में 600 से अधिक सेंटर खोलने की घोषणा की है, जिसमें OPPO के मौजूदा नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा।
अनुमानित कीमत
OnePlus के आधिकारिक टीज़र के अनुसार, Nord 6 की कीमत ₹35,000 से ₹40,000 के बीच हो सकती है। सही कीमत लॉन्च इवेंट में 7 अप्रैल को शाम 7 बजे घोषित की जाएगी। अगर यह सही है, तो Nord 6 पिछले साल लॉन्च हुए Nord 5 (₹31,999 से शुरू) की तुलना में थोड़ा महंगा होगा। यह ग्लोबल मेमोरी चिप की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण सामान्य बदलाव माना जा सकता है।
OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 6 अपने पिछले मॉडल Nord 5 की तुलना में कई मायनों में अपग्रेडेड है। इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक चार्ज में 2.5+ दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है, जबकि Nord 5 में केवल 6,800mAh की बैटरी थी। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट है, जो CPU और GPU दोनों पर Nord 5 से बेहतर प्रदर्शन देता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट है, जो गेमिंग और मल्टीमीडिया के अनुभव को और भी स्मूद बनाता है। डिजाइन के मामले में Nord 6 में स्क्वायर-शेप्ड रियर कैमरा सेटअप है, जो अपने फ्लैगशिप भाई OnePlus 15 से प्रेरित है। ड्यूरेबिलिटी भी काफी बढ़ाई गई है, और यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ पानी और धूल से सुरक्षित है, जबकि Nord 5 में केवल IP65 रेटिंग थी।
कैमरा सेटअप में भी सुधार किया गया है। फोन में 50MP Sony Lytia प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो तस्वीरों और वीडियो कॉलिंग दोनों के लिए शानदार क्वालिटी सुनिश्चित करता है।










