Logo
election banner
Nokia 3210 2024 4G Feature Phone Launch: नोकिया ने आखिरकार अपने लोकप्रिय फीचर Nokia 3210 फोन का अपडेट वर्जन लॉन्च कर दिया। ब्रांड ने इस फोन को कई नए बदलाव के साथ मार्केट में पेश किया है। यहां इसकी कीमत और खासियतों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

Nokia 3210 2024 4G Feature Phone Launch: नोकिया मोबाइल बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3210 (2024) फीचर फोन को लॉन्च किया है।25 साल पहले इस फोन को खूब पसंद किया जाता था और यह फोन बाजार में काफी लोकप्रिय हुआ करता था। अब, ब्रांड ने इस फोन को फिर से मॉडर्न अपडेट के साथ पेश किया, जिसमें कई धांसू फीचर्स उपलब्ध हैं।

एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3210 (2024) 4G को नोकिया 215, नोकिया 225 और नोकिया 235 जैसे फीचर फोन को लॉन्च करने के बाद पेश किया है। नोकिया 3210 (2024) इन मॉडलों के साथ कई एडवांस फीचर्स पेश करता है, लेकिन इसका डिजाइन और कलर ऑप्शन पुराने मॉडल के समान है।

Nokia 3210 2024 4G की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने नोकिया 3210 फीचर फोन की कीमत EUR 89 (लगभग 7,981 रुपए) है। यह फीचर फोन वर्तमान में जर्मनी, स्पेन और यूके में उपलब्ध है। कहा जा रहा है कि नोकिया अपने इस नए फोन को जल्द ही यूरोप, अफ्रीका, भारत, सहित अन्य देशों में लॉन्च कर सकता है।  फोन Grunge Black, Y2K Gold और Subba Blue कलर ऑप्शन में आता है।

Nokia 3210 2024 4G के स्पेसिफिकेशन
नया नोकिया 3210 फोन में 2.4 इंच TFT LCD डिस्प्ले है, जो QVGA रेजोल्यूशन प्रदान करता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 2MP का मेन कैमरा है। फोन S30+ सिस्टम पर चलता है और Unisoc T107 चिपसेट द्वारा संचालित है। इसमें 64MB रैम और 128MB स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः 32 इंच वाला Acer Advanced LED Smart TV पर ₹10000 की धांसू छूट: Flipkart पर मची लूट, चेक करें Offers

कनेक्टिविटी के लिए, डिवाइस ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करता है और इसमें चार्जिंग के लिए 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी-सी पोर्ट शामिल है। डिवाइस रिमूवेबल 1,450mAh की बैटरी से लैस आता है जिसे लेकर कंपनी दावा करती है यह एक बार चार्ज होने के बाद 9.8 घंटे तक का टॉक टाइम प्रदान करने में सक्षम है।

यह भी पढ़ेंः इन टॉप-5 फोन पर मिल रहा ताबड़तोड़ डिस्काउंट, फटाफट चेक करें डील; ऑफर का आज आखिरी दिन

अन्य खासियतों में नोकिया के इस फोन में आपको एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर और क्लासिक स्नेक गेम के साथ-साथ यूट्यूब शॉर्ट्स, न्यूज और मौसम अपडेट जैसे क्लाउड ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा।

5379487