Motorola Razr 70 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें 16GB RAM, 5200mAh बैटरी, 165Hz फोल्डेबल डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद है। जानें कीमत और फीचर्स।

Motorola जल्द ही अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 70 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे 2026 के सबसे पावरफुल और स्टाइलिश डिवाइस में से एक माना जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स लीक हो चुके हैं, जिससे पता चलता है कि यह फोन हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 16GB तक RAM, 5200mAh बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है। खास बात यह है कि यह एक फोल्डेबल डिजाइन के साथ आएगा, जो प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसकी कीमत भी लाख रुपये के आसपास हो सकती है। 

Motorola Razr 70 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स के अनुसार, Motorola Razr 70 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है। यह फोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ आ सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 7.1-इंच का LTPO AMOLED फोल्डेबल मेन डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हो सकती है। वहीं, इसमें 4.1-इंच का pOLED कवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।

ये भी पढ़े- ः Oppo F33 Series: IP69K रेटिंग और 7000mAh बैटरी के साथ 15 अप्रैल को आएंगे 2 धांसू फोन, जानें खासियत

बैटरी के मामले में, यह फोन 5,200mAh बैटरी के साथ आ सकता है, जो 80W वायर्ड TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ डुअल 50MP कैमरा सेटअप और सामने की तरफ 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

डंडिया लॉन्च टाइमलाइन और कीमत (संभावित)
Motorola Razr 70 Ultra को भारत में 2026 की दूसरी तिमाही (Q2) में लॉन्च किया जा सकता है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत लगभग ₹1,09,999 हो सकती है। Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन्स - Cocoa Wood और Orient Blue Alcantara में आ सकता है।