जल्द आ रहा Motorola Razr 60 Ultra: दो स्क्रीन और तगड़े AI फीचर्स के साथ मचाएगा धूम, टीजर हुआ लाइव

Motorola Razr 60 Ultra Launch soon in india with Most Powerful AI features, teasers go live
X
दो स्क्रीन और तगड़े AI फीचर्स के साथ Motorola Razr 60 Ultra भारत में जल्द लॉन्च होगा।
Motorola Razr 60 Ultra: Motorola का फ्लिप फोन Razr 60 Ultra जल्द ही लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने फोन के तगड़े AI फीचर्स को टीज करते हुए अमेजन पर प्रमोशनल पेज लाइव किया है।

Motorola Razr 60 Ultra: Motorola ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह जल्द ही भारत में Motorola Razr 60 Ultra को लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस का माइक्रोसाइट पेज अब Amazon India पर लाइव हो चुका है। यह घोषणा फोन के अप्रैल 2025 में ग्लोबल लॉन्च के बाद सामने आई है, जिससे इसकी स्पेसिफिकेशन पहले से ही सामने आ चुकी हैं। ग्लोबल लॉन्च के बाद अब Motorola इस प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है।

फोन में पावरफुल AI फीचर्स के साथ 68W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फ्लिप फोन 2 स्क्रीन के साथ आता है, जो रेट्रो और प्रीमियम लुक प्रदान करता है। आइए अब इस लेटेस्ट फोन की कीमत से लेकर अन्य सभी डिटेल्स के बारें में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़े-ः OnePlus ला रहा नया बजट फोन: मिलेगी 80W फास्ट चार्जिंग, 7,100mAh बैटरी और 8GB रैम

Motorola Razr 60 Ultra: क्या होगा खास?
Motorola Razr 60 Ultra के आधिकारिक टीज़र भारत में शुरू हो चुके हैं, जहां इसे "World’s Most Powerful AI Flip Phone" के रूप में पेश किया जा रहा है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जो इसकी टॉप-टियर परफॉर्मेंस को दर्शाता है। टीज़र्स के अनुसार, यह फोन ग्रीन, रेड और बेज जैसे रंगों में उपलब्ध होगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि Razr 60 भी Ultra वर्जन के साथ लॉन्च होगा या नहीं।

Motorola Razr 60 Ultra में 6.9-इंच की 1.5K pOLED LTPO इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz और पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक है। इसके साथ ही इसमें 4-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन भी है। यह फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है और इसमें अधिकतम 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। इसकी 4,700mAh की बैटरी 68W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़े-ः Flipkart vs Amazon: Samsung Galaxy S24 की कीमत में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, जानें कहां मिलेगी सबसे सस्ती डील

इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में भी 50MP का कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस Android 15 आधारित Hello UX पर चलता है और इसे IP48 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित बनाती है।

Motorola Razr 60 Ultra: संभावित कीमत
Motorola Razr 60 Ultra की भारत में कीमत की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। गौरतलब है कि पिछला मॉडल Razr 50 Ultra भारत में ₹99,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में संभावना है कि Razr 60 Ultra की कीमत भी इसी रेंज में हो सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story