Logo
LG launches OLED evo C4 4K Smart TV: एलजी ने अपनी नई स्मार्ट टीवी LG OLED evo C4 4K Smart TV 2024 को लॉन्च कर दिया है। यह टीवी Dolby Vision और webOS 24 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आती हैं।

LG launches OLED evo C4 4K Smart TV: दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी ने अपने लाइनअप में जबरदस्त OLED टीवी को लॉन्च किया है। इस टीवी का नाम LG OLED evo C4 4K Smart TV 2024 है। कंपनी ने इसे दो स्क्रीन साइज में 55 इंच और 65 इंच में पेश किया है। एलजी की साइट पर यह टीवी फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। चलिए  टीवी की कीमत, फर्स्ट सेल डेट और स्पेसिफिकेशन के बारें में एक-एक करके बताते हैं। 

LG OLED evo C4 4K Smart TV 2024 की उपलब्धता और कीमत 
एलजी के इस OLED evo स्मार्ट टीवी की पहली सेल 15 मई 2024 से शुरू होगी। कंपनी की ऑफिशियल साइट पर फिलहाल यह टीवी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 55 इंच की स्क्रीन साइज वाली इस स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 1,91,990 रुपए और 65 इंच के स्क्रीन साइज वाले टीवी की कीमत 2,64,989 रुपए है। आपको बता दें, यह टीवी के लिए 8 मई से उपलब्ध है, जिसे आप केवल 14 मई तक ही ऑर्डर कर सकते हैं। 

कपंनी ने इस टीवी की फर्स्ट सेल में कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए स्पेशल लॉन्च ऑफर भी रखा है। इस ऑफर के तहत आपको एलजी के 39,990 रुपए के साउंड वार बिल्कुल फ्री में मिलेंगे। इसके अलावा 10% का एक्स्ट्रा कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 

LG OLED evo C4 4K Smart TV 2024 के स्पेसिफिकेशन 
इस स्मार्ट टीवी को 4K OLED डिस्प्ले के साथ जोड़ा गया है, जो 120Hz Native रिफ्रेश रेट के साथ आती हैं। यह टीवी α9 AI Processor 4K Gen7 प्रोसेसर पर रन करती हैं। इसमें HDR (High Dynamic Range), Dolby Vision, HDR10 और 40W का Audio Output दिया गया है। 

ये भी पढ़ेः- तगड़ा ऑफर: मात्र 5,599 रुपए में मिल रहा 50MP कैमरा और 5000 mAh बैटरी वाला Smartphone, फ्लिपकार्ट पर मची लूट 

यह स्मार्ट टीवी webOS 24 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती हैं। कनेक्टिवी के लिए इसमें v 5.1 ब्लटूथ दिया गया है। इसके अलावा यह Dolby Atmos साउंड के साथ आती हैं। इसमें Built-In Magic रिमोट कंट्रोल दिया गया है।  

ये भी पढ़ेः-  Mother’s Day: फोन चार्जिंग की टेंशन हो जाएगी खत्म, मां को गिफ्ट करें ये पावर बैंक; कीमत भी हैं कम 

5379487