Logo
election banner
Infinix Note 40 Pro 5G on Google Play Console: इंफिनिक्स अपने नए स्मार्टफोन Note 40 Pro 5G को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस फोन को गूगल प्ले कंसोल पर दिखाई दिया है, जिससे संकेत मिलता है फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Infinix Note 40 Pro 5G on Google Play Console: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता इंफिनिक्स Note 40 सीरीज के कई स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। इस लाइनअप में नोट 40, नोट 40 प्रो, नोट 40 प्रो 5G और नोट 40 प्रो प्लस 5G के शामिल होने की उम्मीद है। अब, आधिकारिक लॉन्च से पहले सीरीज के Infinix Note 40 Pro 5G को Google Play Console पर देखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि डिवाइस जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है।

Infinix Note 40 Pro 5G गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट
Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार, आगामी डिवाइस का मॉडल नंबर X6851 होगा। यह मीडियाटेक के डाइमेंशन 7020 चिपसेट पर चलेगा और 8GB तक रैम के साथ आएगा। डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स यह एंड्रॉयड 14 पर चलेगा। फोन में 1080 × 2436 पिक्सल के रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसमें कर्व्ड एज और सेंटर में एक पंच-होल कटआउट होगा। आपको पावर और वॉल्यूम की डिवाइस के दाहिने किनारे पर स्थित मिलेंगी।

SDPPI सर्टिफिकेशन भी मिला
Infinix Note 40 Pro 5G को इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफिकेशन पर भी समान मॉडल के साथ देखा गया है। इसके अतिरिक्त, TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन से संकेत मिलता है कि डिवाइस 4,900mAh-रेटेड बैटरी के साथ आएगा।

Infinix Note 40 Series कब होगी लॉन्च?
उपलब्धता के लिए, इंफिनिक्स ने पुष्टि की है कि Note 40 Series के स्मार्टफोन 18 मार्च को मलेशिया के कुआलालंपुर में वैश्विक स्तर पर लॉन्च होंगे। हालांकि, देखना होगा कि इंफिनिक्स के नोट 40 सीरीज के स्मार्टफोन भारतीय बाजार में कब तक दस्तक देंगे।

Xiaomi 14 vs iPhone 15: शाओमी ने लॉन्च किया नया 5G फोन, आईफोन 15 को दे रहा जबरदस्त टक्कर, जानें Comparison

Infinix Note 40 Pro 4G
कहा जा रहा है कि इंफिनिक्स नोट 40 सीरीज में 4G डिवाइस भी पेश करेगा। Infinix Note 40 Pro का 4G वेरिएंट मॉडल नंबर X6850 के साथ गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर दिखाई दिया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलियो G99 SoC होगा और इसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा जा सकता है। यह इनफिनिक्स के कस्टम यूआई के साथ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर चलेगा। इसके अलावा, डिवाइस में 480 PPI की पिक्सेल डेंसिटी के साथ FHD+ रेजोल्यूशन डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

ग्लोबल लॉन्च से पहले Huawei Nova 12i को मिला NBTC सर्टिफिकेशन, जल्द लॉन्च की उम्मीद, संभावित स्पेसिफिकेशन पर डालें नजर

फिलहाल, ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर इंफिनिक्स नोट 40 सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों इससे जुड़े अन्य जानकारियां सामने आ सकते हैं। इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए हरिभूमि के साथ बने रहें।

5379487