Logo
election banner
Honor ने अपने फोन यूजर्स के लिए मिडरेंज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Honor X8b का खास फीचर्स में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा भी शामिल है। आइए Honor X8b के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारें में जानते है।

Honor X8b Smartphone: Honor ने अपने फोन यूजर्स के लिए मिडरेंज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन को सउदी अरेबिया में लॉन्च किया है। अब जल्द ही ये भारतीय बाजारों में भी पेश होगा। इस फोन का नाम Honor X8b है। इसका खास फीचर्स में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा भी शामिल है। आइए Honor X8b के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारें में जानते है।

Honor X8b

Honor X8b के फीचर्स

डिस्प्ले: फोन में 6.7 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले मिलता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

कैमरा: फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले मेन लेंस, सेकंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है, जबकि तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके साथ में सॉफ्ट LED फ्लैश भी दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग: हॉनर एक्स8बी में 4500mAh की बैटरी दी गई है। जिसके साथ में कंपनी ने 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।

स्टोरेज: फोन में 8 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।

सॉफ्टवेयर: यह एंड्रॉयड 14 आधारित मैजिक ओएस 7.2 पर रन करता है। इसमें मैजिक कैप्सूल नोटिफिकेशन फीचर भी कंपनी ने दिया है। 

प्रोसेसर: Honor X8b में  Snapdragon 680 चिपसेट लैस वाला प्रोसेसर है। 

कलर ऑप्शन: फोन को मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और ग्लैमरस ग्रीन में लॉन्च किया गया है। 

कनेक्टिविटी: इसमें डुअल SIM, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0G, GPS, और USB-C पोर्ट दिया गया है। 

Honor X8b कीमत

सउदी अरेबिया में कंपनी ने Honor X8b को  240 डॉलर में लॉन्च किया है। अन्य मार्केट्स में फोन कब लॉन्च होगा, कंपनी ने इसकी जानकारी अभी नहीं दी है।

5379487