haribhoomi hindi news
Honor 600 सीरीज़ 23 अप्रैल को ग्लोबल लॉन्च होगी। Honor 600 Pro में 200MP कैमरा, Snapdragon 8 सीरीज़ चिपसेट, 120Hz OLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिल सकती है। जानें फीचर्स।

Honor जल्द ही अपने 600 सीरीज स्मार्टफोन्स को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है। इस लाइनअप में Honor 600 और Honor 600 Pro शामिल होंगे, जो Honor 500 सीरीज के सक्सेसर होंगे। इन नए फोन्स में बड़े रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ राउंडेड एजेस देखने को मिल सकते हैं।

बता दें, कंपनी पहले ही Honor 600 Lite को मार्च में मलेशिया में लॉन्च कर चुकी है। लेकिन यह वेरिएंट अन्य मार्केट्स में आने की संभावना कम है। देखिए इसके फीचर्स और लॉन्च डेट के बारें में विस्तार से।  

Honor 600 सीरीज लॉन्च डेट
Honor 600 सीरीज को ग्लोबली 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। Honor की ग्लोबल टीम ने हाल ही में X (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी, जिसमें Honor 600 और Honor 600 Pro के रिटेल बॉक्स भी दिखाए गए हैं। इसके अलावा, कंपनी की फ्रांस वेबसाइट के अनुसार यह सीरीज़ 23 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे (IST) लॉन्च होगी।

डिजाइन और कलर ऑप्शन
टीजर के अनुसार Honor 600 Black, Golden White और Orange कलर ऑप्शन में आएगा, जबकि Honor 600 Pro Black और Golden White फिनिश में उपलब्ध होगा। डिजाइन की बात करें तो Honor 600 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो सर्कुलर स्लॉट्स में वर्टिकल लेआउट में रखा गया है, साथ ही एक अतिरिक्त सेंसर और LED फ्लैश भी दिया गया है। वहीं Honor 600 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होने की संभावना है, जिससे बेहतर ज़ूम कैपेबिलिटी मिलेगी।

संभावित फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन्स में 6.57-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा, इनमें 9000mAh तक की बड़ी बैटरी और OIS सपोर्ट के साथ 200MP प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो इन्हें प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बना सकता है।

 

 

7