Ambrane Semi-Solid Battery for Power Bank: भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड एम्ब्रेन (Ambrane) ने भारत की पहली 'मेड इन इंडिया' सेमी-सॉलिड बैटरी तकनीक पेश की है। यह तकनीक विशेष रूप से पावर बैंक के लिए तैयार की गई है, जो पुराने लिथियम-आयन (Li-ion) बैटरी के मुकाबले कहीं अधिक सुरक्षित और शक्तिशाली है। अब यूजर्स को पावर बैंक के फटने या ज्यादा गर्म होने जैसी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।
EV तकनीक से प्रेरित है यह बैटरी
दिलचस्प बात यह है कि यह सेमी-सॉलिड बैटरी तकनीक मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) में इस्तेमाल होने वाली बैटरी से प्रेरित है। अपनी सुरक्षा और नॉन-फ्लेमेबिलिटी (आग न पकड़ने वाले गुण) के कारण इसे इलेक्ट्रिक गाड़ियों में भरोसेमंद माना जाता है। अब एम्ब्रेन इसी नेक्स्ट-जेनरेशन तकनीक को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में लेकर आया है, जिससे छोटे डिवाइस भी पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित हो जाएंगे।
गर्मी और नमी में भी रहेगा कूल
भारत की बदलती जलवायु और अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस बैटरी को खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें एक उन्नत हीट-रेसिस्टेंस मैकेनिज्म का उपयोग किया गया है। जेल जैसी ठोस संरचना (Gel-like structure) होने के कारण इसमें लीकेज, ओवरहीटिंग, स्वेलिंग (बैटरी फूलना) और आग लगने का जोखिम लगभग खत्म हो जाता है। यह तकनीक तापमान में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिर प्रदर्शन देने में सक्षम है।
ज्यादा पावर और कॉम्पैक्ट डिजाइन
सेमी-सॉलिड बैटरी तकनीक की वजह से अब पावर बैंक का साइज छोटा होगा लेकिन उसकी क्षमता ज्यादा होगी। यह तकनीक उसी साइज के पुराने पावर बैंक के मुकाबले 1.5 गुना अधिक एनर्जी एफिशिएंसी देती है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को भारी-भरकम पावर बैंक ढोने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें कम वजन में ज्यादा बैकअप मिल सकेगा।









