Logo
नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को कई सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। छुट्टी होने की वजह से इस दिन कोई कामकाज नहीं होगा। ऐसे में आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

1 जनवरी को बैंकों का नेशनल हॉली-डे रहेगा। RBI ने छुट्टियों की जानकारी दी है। हालांकि इस दौरान बैंकों की ऑनलाइन सर्विस जारी रहेंगी। इनके माध्यम से आप अपने ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। इसके अलावा आप UPI Apps जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay के माध्यम से भी वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं। 

ऐसे में अगर आपको बैंक में कोई जरुरी काम है तो कल यानी 31 दिसंबर को ही इसे निपटा लें। वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि 1 जनवरी को आप ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से कैश ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। 

दरअसल, RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने नए साल 2024 के लिए हॉली-डे (छुट्टियां) की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 1 जनवरी को हॉली-डे घोषित किया गया है। बैंकों के बंद रहने पर आपको बड़ी मात्रा में कैश नहीं मिल पाएगा। इस दौरान ATM  का यूज कर थोड़ा बहुत कैश निकाल पाएंगे। लेकिन बड़े पैमेंट के लिए आप अपने UPI का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए आप Paytm, PhonePe, Google Pay और अन्य किसी भी ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही आप बैंकों की नेट बैंकिंग सर्विस का लाभ भी उठा सकते हैं। कई लोग इसका इस्तेमाल कर भी रहे हैं, यह काफी सुविधाजनक होता है।

5379487