Google Pay सर्विस 4 जून से नहीं करेगी काम, जानें ऐप में पड़े पैसे का क्या होगा

Google GPay service to shut down in the US
X
4 जून से बंद हो जाएगा Google GPay!
Google GPay service shut down: गूगल ने अपनी पेमेंट सर्विस गूगल पे को अमेरिका में 4 जून से बंद करने की घोषणा की है। कंपनी ने यह कदम हाल में लॉन्च हुए गूगल वॉलेट (Google Wallet) को बढ़ावा देने के लिए उठाई है।

Google GPay service shut down: गूगल ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपनी पेमेंट सर्विस गूगल पे (Google GPay) को 4 जून (2024) से संयुक्त राज्य अमेरिका में बंद कर देगा। यह कदम उसके हाल ही में शुरू की गई गूगल वॉलेट को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। हालांकि, शुरुआत में कंपनी ने गूगल पे को कुछ ही देशों में बंद करने की घोषणा की है।

Google ने वॉलेट किया लॉन्च
गूगल ने हाल ही में भारत में वॉलेट (Google Wallet) पेश किया है, जिसे यूजर्स डिजिटल वॉलेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। अब, कंपनी ने गूगल वॉलेट को बढ़ावा देने के लिए ही कुछ देशों में गूगल पे सर्विस को बंद करने का निर्णय लिया है।

गूगल पे अमेरिका में होगा बंद
गूगल ने अपनी गूगल पे सर्विस को संयुक्त राज्य अमेरिका में 4 जून से बंद करने का ऐलान किया है। हालांकि, गूगल की यह सर्विस भारत और सिंगापुर जैसे देशों चलती रहेगी। इसका मतलब है कि अमेरिका में गूगल पे सर्विस बंद होने से भारतीय यूजर्स पर इसका कोई असर नहीं होगा।

गूगल पे सर्विस बंद होने के बाद अकाउंट में पड़े पैसे का क्या होगा?
गूगल ने सुझाव दिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के यूजर्स को 4 जून तक अपने गूगल पे में पड़े शेष राशियों को अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करने की सलाह दी है। बंद होने के बावजूद, यूजर्स लोकप्रिय सर्विसेज जैसे कि टैप टू पे का इस्तेमाल गूगल वॉलेट के माध्यम से कर सकेंगे। आपको बता दें कि गूगल पे की तरफ गूगल वॉलेट के माध्यम से भी यूजर्स को ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा भी मिलेगी।

प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं Google Wallet ऐप
गूगल ने साल 2022 में अमेरिकी बाजार में Google Wallet ऐप को लॉन्च किया था। यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल पे को अमेरिका में Google Wallet में ही इंटिग्रेट कर दिया गया है, जिसके जरिए यूजर्स कॉन्टैक्टलेस पेमेंट जैसी सर्सिसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story