Logo
election banner
Google Doodle Leap Day 2024: इस डूडल पर क्लिक करने पर मेंढक पहले टर्राता है। जिसके बाद 29 तारीख जूम हो जाती है और उसके बाद वह तालाब से बाहर कूद जाता है। जिसके बाद 29 तारीख और मेंढक दोनों लापता हो जाते हैं। इस डूडल को काफी पसंद किया जा रहा है। 

Google Doodle Leap Day 2024: आज दिन बुधवार, तारीख 29 फरवरी है। इसे लीप डे कहा जाता है। 4 साल में एक बार आने वाले इस खास दिन को गूगल खास तरीके से मना रहा है। गूगल ने शानदार डूडल बनाया है, जिसमें मेंढक को दिखाया गया है। उसके ऊपर 29 तारीख लिखी है। वह 28 फरवरी और एक मार्च के बीच आकर कूदता है। कुछ देर ठहरता है फिर छलांग मार देता है। इसके बाद 29 फरवरी गायब हो जाती है। 

लीप डे डूडल एनीमेशन के बैकग्राउंड में गूगल ने एक तालाब बनाया है। जिसमें कमल के पत्तों पर गूगल शब्द को लिखा गया है। इस डूडल पर क्लिक करने पर मेंढक पहले टर्राता है। जिसके बाद 29 तारीख जूम हो जाती है और उसके बाद वह तालाब से बाहर कूद जाता है। जिसके बाद 29 तारीख और मेंढक दोनों लापता हो जाते हैं। इस डूडल को काफी पसंद किया जा रहा है। 

Google Doodle Celebrates Leap Day 2024
Google Doodle Celebrates Leap Day 2024

4 साल में एक बार आता है लीप डे (Google Doodle Leap Day 2024)
चार साल में एक बार लीप डे आता है। चार साल बाद फरवरी महीने में 29 दिन होते हैं। अब अगला लीप ईयर 2028 और 2032 में आएगा। मतलब चार से विभाजित होने वाले साल में लीप डे आता है। इससे कैलेंडर में एक वर्ष में 365 दिन से बढ़कर 366 दिन हो जाते हैं। 

लीप डे तब होता है, जब सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की परिक्रमा में 365 दिवसीय की तुलना में लगभग छह घंटे अधिक समय लगता है। इस विसंगति को ध्यान में रखकर सौर कैलेंडरों में एक लीप डे जोड़ा जाता है। हर चार साल में एक लीप डे जोड़ने से कैलेंडर को पृथ्वी की कक्षा के साथ सिंक्रनाइज़ करने में मदद मिलती है। दुनिया भर में लोग लीप डे को विचित्र परंपराओं, लोककथाओं और अंधविश्वासों के साथ मनाते हैं।

पाकिस्तान का अनोखा परिवार, सबका बर्थडे 29 फरवरी
29 फरवरी को जन्म लेने वालों को लीपलिंग्स कहा जाता है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, लीप डे वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक पाकिस्तान का एक परिवार है। इस परिवार के हर सदस्य का बर्थडे 29 फरवरी है। यह क्रम लगातार तीन पीढ़ियों से चलता आ रहा है।

5379487